Saturday, August 2, 2025
spot_img
Homeअंतरराष्ट्रीयचिली की प्रमुख तांबे की खदान का एक हिस्सा ढहने से एक...

चिली की प्रमुख तांबे की खदान का एक हिस्सा ढहने से एक श्रमिक की मौत, पांच लापता

चिली की प्रमुख तांबे की खदान का एक हिस्सा ढहने से एक मजदूर की मौत हो गई जबकि पांच लोग खदान में फंस गए। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
चिली के ‘नेशनल कॉपर कॉर्पोरेशन’ ने बताया कि इस हादसे में नौ मजदूर घायल हो गए हैं।

‘नेशनल कॉपर कॉर्पोरेशन’ को ‘कोडेल्को’ नाम से भी जाना जाता है।
इसने बताया कि क्षेत्र में भूकंप आने के कारण यह दुर्घटना हुई।
अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने बताया कि बृहस्पतिवार को स्थानीय समयानुसार शाम 5:34 बजे मध्य चिली के उस क्षेत्र में भूकंप आया था वहीं ‘कोडेल्को’ ने भी बताया कि क्षेत्र में 4.2 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।

अधिकारियों ने कहा कि वे अभी भी इस बात की जांच कर रहे हैं कि क्या यहां प्राकृतिक रूप से भूकंप आया था या फिर कोडेल्को की प्रमुख ‘एल टेनिएंटे’ खदान में खनन गतिविधि के कारण झटके महसूस किए गए।
चिली के अभियोजकों ने यह पता लगाने के लिए जांच भी शुरू कर दी है कि क्या किसी सुरक्षा मानक का उल्लंघन हुआ था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments