Saturday, October 4, 2025
spot_img
Homeराष्ट्रीयKapil Sibal Birthday: IAS की नौकरी छोड़कर चुनी वकालत, जानिए कैसा रहा...

Kapil Sibal Birthday: IAS की नौकरी छोड़कर चुनी वकालत, जानिए कैसा रहा कपिल सिब्बल का सियासी सफर

उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल देश के जाने-माने वकील हैं। आज यानी की 08 अगस्त को कपिल सिब्बल अपना 77वां जन्मदिन मना रहे हैं। बता दें कि राजनीति के अलावा कपिल सिब्बल एक गीतकार भी हैं। उन्होंने हिंदी फिल्मों के लिए गीत भी लिखे हैं। वर्तमान समय में वह सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष हैं। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर कपिल सिब्बल के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में…

जन्म और परिवार

पंजाब के जालंधर में 08 अगस्त 1948 को कपिल सिब्बल का जन्म हुआ था। इनके पिता हीरा लाल सिब्बल भी दिग्गज वकील हुआ करते थे। कपिल सिब्बल ने कानून की पढ़ाई अमेरिका के हार्वर्ड लॉ स्कूल से की है। उन्होंने सेंट स्टीफेंस कॉलेज से ग्रेजुएशन और मास्टर की डिग्री हासिल की थी।

छोड़ी थी IAS की नौकरी

साल 1964 में सेंट स्टीफंस कॉलेज से LLB की डिग्री ली और साल 1969 में इसी कॉलेज से इतिहास में एमए की डिग्री प्राप्त की। वहीं साल 1973 में कपिल का चयन IAS के लिए हुआ था। लेकिन उन्होंने इस प्रतिष्ठित सेवा में जाने से इंकार कर दिया और खुद का लॉ फर्म स्थापित करने का फैसला किया।
बतौर राजनेता कपिल सिब्बल ने यूपीए शासन के दौरान कई अहम मंत्रालयों का कामकाज संभाला था। वह तीन दशक तक कांग्रेस के सक्रिय सदस्य रहे थे। वहीं साल 2022 में उन्होंने कांग्रेस पार्टी छोड़ दी थी। साल 1989-1990 तक देश तक एडिशनल सॉलिसिटर जनरल रहे थे। कपिल सिब्बल सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के तीन पर अध्यक्ष रहे हैं।

राजनीतिक यात्रा

साल 1998 में कपिल सिब्बल सबसे पहले राज्यसभा के लिए चुने गए थे। फिर 2000-2002 तक कांग्रेस संसदीय दल के सचिव रहे। साल 2004 में सिब्बल पहली बार दिल्ली से लोकसभा के लिए चुने गए थे। फिर यूपीए-1 के दौरान सिब्बल को केंद्रीय विज्ञान और तकनीक मंत्री बनाया गया था। साल 2009 में वह दूसरी बार लोकसभा के लिए चुने गए और उनको केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री बनाया गया। 05 मई 2016 को कपिल सिब्बल को राज्यसभा के लिए चुने गए थे। फिर साल 2022 में कपिल सिब्बल समाजवादी पार्टी के समर्थन से राज्यसभा पहुंचे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments