बिहार के राजगीर में खेले जा रहे एशिया कप 2025 में भारतीय हॉकी टीम का बेहतरीन प्रदर्शन जारी है। टीम इंडिया ने अपने दूसरे पूल मुकाबले में जापान को 3-2 से हरा दिया। 31 अगस्त को खेले गए इस मैच में भारत की ओर से कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने दो गोल दागे। वहीं मनदीप सिंह एक गोल करने में सफल रहे।
दूसरी ओर जापान के लिए कवाबे कोसेई ने दोनों गोल किए। जापान के खिलाफ में भारतीय गोलकीपर कृष्ण बहादुर पाठक ने कुछ बेहतरीन बचाव किए। कृष्ण बहादुर का ये 150वां इंटरनेशनल मुकाबला था। बता दें कि, भारतीय टीम ने अपने पहले मुकाबले में चीन को 4-3 से हराया था।