Monday, October 20, 2025
spot_img
HomeमनोरंजनVivek Oberoi Birthday: एक गलती ने बर्बाद कर दिया विवेक ओबेरॉय की...

Vivek Oberoi Birthday: एक गलती ने बर्बाद कर दिया विवेक ओबेरॉय की फिल्मी करियर, बिजनेस में बनाया मुकाम

बॉलीवुड में सफलता पाना जितना मुश्किल है, उससे कहीं ज्यादा मुश्किल उस कामयाबी को बरकरार रखना है। कई स्टार्स अपनी मेहनत और टैलेंट के दम पर सुपरस्टार्स बन जाते हैं, लेकिन एक गलती उनको पूरी तरह बर्बाद कर देती है। हिंदी सिनेमा के एक स्टार के साथ भी ऐसा ही हुआ। यह और कोई नहीं बल्कि अभिनेता विवेक ओबेरॉय हैं। विवेक ओबेरॉय को लॉन्चिंग के साथ ही इंडस्ट्री का अगला सुपरस्टार कह दिया गया था। लेकिन एक चूक ने उनका फिल्मी सफर बिगाड़ दिया। आज यानी की 03 सितंबर को विवेक ओबेरॉय अपना 49वां जन्मदिन मना रहे हैं। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर अभिनेता विवेक ओबेरॉय के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में…

जन्म और परिवार

विवेक ओबेरॉय का 03 सितंबर 1976 को हुआ था। उनके पिता का नाम सुरेश ओबेरॉय था, जोकि दिग्गज अभिनेता थे। लेकिन इसके बाद भी विवेक ओबेरॉय का सफर आसान नहीं रहा। उन्होंने इंडस्ट्री में अपने दम पर पहचान बनाई। लेकिन विवादों ने उनके करियर की चमक को छीन लिया। लेकिन विवेक ओबेरॉय ने हार नहीं मानी और बिजनेस की ओर रुख किया। उन्होंने अपनी मेहनत से बिजनेस से करोड़ों का साम्राज्य खड़ा कर लिया।

फिल्मी सफर

साल 2002 में राम गोपाल वर्मा की फिल्म ‘कंपनी’ से विवेक ओबेरॉय ने इंडस्ट्री में कदम रखा था। यह क्राइम बेस्ड फिल्म थी और विवेक ने अपने किरदार को शानदार ढंग से निभाया कि हर ओर उनकी तारीफ होने लगी। पहली ही फिल्म ने विवेक को फिल्मफेयर अवॉर्ड दिला दिया और दर्शकों ने उनको इंडस्ट्री का उभरता हुआ सितारा मान लिया था। इसके बाद अभिनेता ने ‘साथिया’ जैसी रोमांटिक फिल्म से दिल जीता। इसके बाद उन्होंने ‘शूटआउट एट लोखंडवाला’ जैसी एक्शन फिल्म ने साबित कर दिया कि विवेक ओबेरॉय हर तरह के किरदार में फिट बैठ जाते हैं। शुरूआती दिनों में उनको इंडस्ट्री का अगला सुपरस्टार कहा जाने लगा था।

एक विवाद से बदल गई किस्मत

लेकिन एक गलती से विवेक ओबेरॉय का पूरा फिल्मी करियर चौपट हो गया। साल 2004 के आसपास अभिनेता विवेक ओबेरॉय का नाम एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय के साथ जोड़ा गया। लेकिन तभी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस ने सनसनी मचा दी। इस कॉन्फ्रेंस में विवेक ने दावा किया कि सलमान की ओर से उनको बार-बार धमकियां मिल रही हैं और वह उनको ऐश्वर्या राय से दूर रहने के लिए कह रहे हैं। सलमान खान के खिलाफ की गई यह बयानबाजी विवेक ओबेरॉय को भारी पड़ गई। इंडस्ट्री में उनकी इमेज बिगड़ गई और बड़े फिल्ममेकर उनसे दूरी बनाने लगे। धीरे-धीरे उनको काम मिलना लगभग कम होता गया और उनका करियर डगमगाने लगा। हालांकि विवेक ने कई बार पब्लिकली माफी भी मांगी, लेकिन हालात बेहतर नहीं हुए।

बनें सक्सेसफुल बिजनेसमैन

फिल्मों के ऑफर्स आना बंद हो गए, लेकिन विवेक ओबेरॉय ने हिम्मत नहीं हारी। उन्होंने बिजनेस की ओर रुख किया और कई सालों की मेहनत के बाद उन्होंने खुद का साम्राज्य खड़ा कर लिया। इसके साथ ही विवेक ओबेरॉय ने दुबई और यूएई में भी बड़े-बड़े प्रोजेक्ट्स में इन्वेस्टमेंट किया है। 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments