ओडिशा के बालासोर जिले में एक कच्ची दीवार का एक हिस्सा गिरने से उसके मलबे में दबकर एक आदिवासी दंपती की मौत हो गई और उनकी बेटी घायल हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार यह घटना रविवार रात जिले के बस्ता थाना क्षेत्र के महादेव शरणी गांव में हुई। मृतकों की पहचान पिथा मुर्मू (35) और उनकी पत्नी लक्ष्मी (30) के रूप में हुई है।
उसने बताया कि इस घटना में उनकी 12 वर्षीय बेटी घायल हो गई है।
पुलिस ने बताया कि बारिश के कारण कच्ची दीवार कमजोर हो गई थी, जिससे उसका एक हिस्सा ढह गया। यह दुर्घटना उस समय हुई जब दंपती सो रहे थे।
बस्ता पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक रंजीत कुमार साहू ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

