Monday, October 6, 2025
spot_img
Homeराष्ट्रीयअंडमान के होटल व्यवसायी की हत्या के मामले में तमिलनाडु में तीन...

अंडमान के होटल व्यवसायी की हत्या के मामले में तमिलनाडु में तीन गिरफ्तार

पोर्ट ब्लेयर स्थित एक होटल व्यवसायी की हत्या के संबंध में अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के तीन निवासियों को तमिलनाडु में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पोर्ट ब्लेयर के शादिपुर इलाके में एक होटल के सह-मालिक नियामत अली (49) की कथित तौर पर जुलाई में चेन्नई में हत्या कर दी गई थी।
अधिकारियों ने बताया कि अंडमान और निकोबार पुलिस की सहायता से तमिलनाडु के तांबरम जिले के खिलमबथम थाने के अधिकारियों ने तीन अक्टूबर को आरोपियों को गिरफ्तार किया।

पुलिस जांच के अनुसार, अली 27 जुलाई को एक व्यावसायिक यात्रा पर चेन्नई गए थे और उसी दिन लापता हो गए। उनके परिवार के सदस्यों ने पोर्ट ब्लेयर के एबरडीन थाने में इसकी सूचना दी और शुरू में 28 जुलाई को गुमशुदगी का मामला दर्ज किया गया।
इसके बाद लापता व्यक्ति का पता लगाने के लिए चेन्नई में एक विशेष पुलिस दल को नियुक्त किया गया।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, चेन्नई में सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण ने पुष्टि की कि नियामत अली चेन्नई हवाई अड्डे से वंडलूर क्षेत्र तक गए थे, जहां उन्हें आखिरी बार एक छात्र के साथ देखा गया था।

उन्होंने कहा, छात्र ने महत्वपूर्ण सुराग दिए और तकनीकी, परिस्थितिजन्य साक्ष्यों और गवाहों के बयानों के आधार पर दल ने तीन संदिग्धों की पहचान की। बाद में यह सामने आया कि आरोपियों ने नियामत अली की एक कार में गला घोंटकर हत्या कर दी थी और शव के साथ कार को आंध्र प्रदेश-ओडिशा सीमा पर फेंक दिया गया था।
पुलिस को शक है कि हत्या के पीछे व्यावसायिक दुश्मनी थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments