Friday, October 17, 2025
spot_img
Homeराष्ट्रीयमणिपुर में तीन उग्रवादी गिरफ्तार

मणिपुर में तीन उग्रवादी गिरफ्तार

मणिपुर के बिष्णुपुर और थौबल जिलों में सुरक्षा बलों ने एक प्रतिबंधित संगठन के विभिन्न गुटों के तीन उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

प्रतिबंधित संगठन कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (पीडब्ल्यूजी) के एक सक्रिय कार्यकर्ता को शनिवार को बिष्णुपुर शहर में गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के एक बयान में कहा गया कि उग्रवादी की पहचान मोइरंगथेम मोहन सिंह (42) के रूप में हुई है और उसके पास से एक एसएम कार्बाइन, तीन मैगजीन और 24 एके कारतूस जब्त किए गए हैं।

प्रतिबंधित संगठन कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (अपुनबा) के एक अन्य सक्रिय कार्यकर्ता को शनिवार को थौबल जिले के याइरीपोक बाजार से गिरफ्तार किया गया।
प्रतिबंधित संगठन केसीपी (तैयबंगनबा) के एक अन्य उग्रवादी को शुक्रवार को बिष्णुपुर जिले के ओम्बा हिल क्रॉसिंग क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

उसकी पहचान हेइसनम सनाथोई (36) के रूप में हुई है और वह कथित तौर पर मोइरंग इलाके में जनता से वसूली में शामिल था।
सुरक्षा बलों ने एक अलग अभियान में शनिवार को इंफाल वेस्ट जिले में हथियारों और गोला-बारूद का जखीरा जब्त किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments