Thursday, October 16, 2025
spot_img
Homeराष्ट्रीयदिल्ली के किशन गंज में सिलेंडर फटने से तीन बच्चों सहित पांच...

दिल्ली के किशन गंज में सिलेंडर फटने से तीन बच्चों सहित पांच लोग घायल

उत्तरी दिल्ली के किशन गंज इलाके में सोमवार सुबह एक झुग्गी में रसोई गैस सिलेंडर फटने से तीन बच्चों समेत पांच लोग घायल हो गए। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

धिकारियों ने बताया कि घायलों की पहचान रुखसाना (25), कुनील (10), छोटे (8), अफिया (6) और मोहम्मद जागीर (38) के रूप में हुई है।
डीएफएस के एक अधिकारी ने बताया, किशन गंज में प्रताप नगर मेट्रो स्टेशन के पास एक झुग्गी में सिलेंडर फटने की सूचना सुबह करीब साढ़े नौ बजे मिली।

दमकल की कई गाड़ियां तुरंत मौके पर भेजी गईं।
अधिकारियों ने बताया कि सभी पांच घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है। उनकी चोटों की गंभीरता का पता लगाया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments