Wednesday, October 15, 2025
spot_img
Homeराष्ट्रीयअसम के मुख्यमंत्री ने एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर श्रद्धांजलि दी

असम के मुख्यमंत्री ने एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर श्रद्धांजलि दी

असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने बुधवार को पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘भारत के मिसाइल मैन, एपीजे अब्दुल कलाम को आज उनकी जयंती पर याद कर रहा हूं।’’

शर्मा ने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति का ‘‘भारत के वैज्ञानिक प्रयासों, विशेष रूप से राष्ट्रीय सुरक्षा में, योगदान हमेशा अद्वितीय रहेगा।’’
उन्होंने कहा, ‘‘उस महान आत्मा को श्रद्धांजलि, जिनके लिए राष्ट्र और उसके लोग हमेशा सर्वोपरि रहे।’’

कलाम 2002 से 2007 तक देश के 11वें राष्ट्रपति रहे और उन्हें एयरोस्पेस इंजीनियरिंग के क्षेत्र में उनके कार्यों और देश के परमाणु कार्यक्रम में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के लिए व्यापक रूप से जाना जाता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments