Wednesday, October 15, 2025
spot_img
Homeराष्ट्रीयPM मोदी का बिहार को नारा: एकजुट NDA-एकजुट बिहार, फिर बनेगी सुशासन...

PM मोदी का बिहार को नारा: एकजुट NDA-एकजुट बिहार, फिर बनेगी सुशासन की सरकार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को बिहार में भाजपा कार्यकर्ताओं से केंद्र और नीतीश कुमार सरकार द्वारा शुरू की गई योजनाओं के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए हर घर तक पहुँचने का आह्वान किया और “एकजुट एनडीए, एकजुट बिहार – फिर बनेगी सुशासन की सरकार” का नारा दिया। मोदी ने कहा कि आजकल दीपावली, छठ पूजा और अन्य उत्सवों की तैयारियां जोरों पर है। बिहार में लोकतंत्र का महा-उत्सव की शुरूआत भी हो चुकी है। आप भी दिन-भर चुनाव से जुड़े कार्यक्रमों में व्यस्त रहते हैं। आप सभी के परिश्रम को भाजपा का हर कार्यकर्ता बहुत ही गौरव के साथ देखता है। आप सभी को मैं बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं।
 

इसे भी पढ़ें: त्रिपुरा में तेज होगा विकास! CM साहा ने PM मोदी से मांगी रेलवे, शिक्षा समेत कई बड़े प्रोजेक्ट

नरेंद्र मोदी ने कहा कि मेरा बूथ, सबसे मजबूत… ये सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं है, ये जमीनी स्तर पर भाजपा की सफलता की सबसे मजबूत कड़ी है। जैसे पुरानी कहावत है- बूंद-बूंद से घड़ा भरता है। वैसे ही जब हर बूथ सबसे मजबूत होता है, तभी पार्टी को सफलता मिलती है। इसलिए ये देखकर मुझे बहुत अच्छा लगा कि बिहार भाजपा का हर कार्यकर्ता ‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत’ का संकल्प लेकर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने हुंकार भरते हुए कहा कि आज बिहार के हर घर से एक ही आवाज सुनाई दे रही है…एकजुट एनडीए, एकजुट बिहार, इससे बनेगी सुशासन की सरकार।
मोदी ने कहा कि इस बार बिहार में डबल दिवाली आने वाली है। एक तो नवरात्रि के पहले दिन जीएसटी के कारण लोगों ने दिवाली मनाई। अब 20 अक्टूबर को दिवाली है, वो हम मनाने जा रहे हैं। लेकिन इस बार का बिहार का मिजाज, 14 नवंबर को एनडीए की विजय वाली दिवाली भी मनानी है। इसमें हर बार की तरह बिहार की बहन-बेटियों की बहुत बड़ी भूमिका रहेगी। उन्होंने कहा कि मुझे ये जानकर बहुत अच्छा लगा कि बिहार की एनडीए सरकार ने हाल में जो महिला रोजगार योजना शुरू की है, उससे बहनें बहुत खुश हैं। बिहार के एक करोड़ 20 लाख बहनों के खाते में हरेक बहन को 10 हजार रुपए भेजे जा चुके हैं।
प्रधानमंत्री ने कहा कि आज बिहार में बेहतर माहौल बना है। इसका सबसे ज्यादा फायदा हमारे नौजवानों को हो रहा है। आज जो 18-25 साल के नौजवान हैं, इन्होंने वो दौर नहीं देखा है, जिसने बिहार को तबाह कर दिया। हमलोगों ने तो बिहार में वो दौर देखा है, जब यहां का बहुत बड़ा हिस्सा नक्सलवाद से प्रभावित था। हालत ये थी कि नक्सली आए दिन रेल की पटरियां उड़ा देते थे। मालगाड़ी से कोयले और सीमेंट की लूट हुआ करती थी। लोग शाम को 5-6 बजे के बाद घर से निकलने से डरते थे। गर्भवती महिलाओं को अस्पताल ले जाने की स्थिति तक नहीं होती थी।
 

इसे भी पढ़ें: मंगोलिया से सामरिक साझेदारी कर मोदी ने चीन और रूस के प्रभाव को संतुलित कर दिया

मोदी ने कहा कि 2004 से 2014… केंद्र में कांग्रेस और आरजेडी की सरकार थी। तब बिहार को 10 साल में सिर्फ 2 लाख करोड़ रुपए मिले थे। लेकिन जब आपने मुझे मौका दिया, तो हमने 2014 से 2024… इन 10 साल में 9 लाख करोड़ रुपए बिहार के लिए दिए हैं। उन्होंने कहा कि मेरा भी आप लोगों की तरह एक कार्यकर्ता के नाते सौभाग्य रहा है कि मुझे लंबे समय तक बूथ के कार्यकर्ताओं के बीच रहकर, काम करके बहुत कुछ सीखने और समझने को मिला। इसलिए आप सब का महत्व कितना है, पूरे चुनाव में विजयी दिलाने का सामर्थ्य आपलोगों में कितना है, मैं भलीभांति जानता हूं। हमें चुनाव जीतना यानी, बूथ जीतना है, इसलिए हमारी सारी कोशिश बूथ जीतने पर होनी चाहिए।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments