Monday, October 20, 2025
spot_img
Homeराष्ट्रीयठाणे में अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत

ठाणे में अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत

महाराष्ट्र के ठाणे शहर में एक अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे उस पर सवार एक महिला की मौत हो गई और एक पुरुष घायल हो गया।
पुलिस ने सोमवार को बताया कि यह दुर्घटना रविवार रात करीब 11.30 बजे घोड़बंदर रोड पर विजय गार्डन हाउसिंग सोसाइटी के पास एक पुल के नीचे हुई।

कासरवडावली पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि पुरुष और महिला एक पार्टी से लौट रहे थे, तभी एक अज्ञात वाहन ने उनके दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी।

अधिकारी के मुताबिक, दोपहिया वाहन पर पीछे बैठी स्वाति नामक महिला दूसरे वाहन के पहियों के नीचे आ गई, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट लग गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि व्यक्ति के हाथ में फ्रैक्चर हो गया और उसे स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका उपचार किया जा रहा है।
अधिकारी के अनुसार, महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस हादसे में शामिल वाहन और उसके चालक की तलाश कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments