Saturday, December 27, 2025
spot_img
Homeराष्ट्रीयअरुणाचल के मुख्यमंत्री ने अमित शाह के जन्मदिन पर उन्हें दी बधाई

अरुणाचल के मुख्यमंत्री ने अमित शाह के जन्मदिन पर उन्हें दी बधाई

अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को जन्मदिन की हार्दिक बधाई दी और उन्हें ‘‘भारत की आंतरिक सुरक्षा का वीर प्रहरी’’ और ‘‘संगठनात्मक कौशल एवं राजनीतिक दूरदर्शिता का प्रतीक’’ बताया।

खांडू ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में शाह की अटूट प्रतिबद्धता और परिवर्तनकारी नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनका ‘‘दृढ़ नेतृत्व और राष्ट्र के प्रति समर्पण भारत की एकता और प्रगति के आधार स्तंभ हैं’’।

खांडू ने अपने पोस्ट में लिखा, ‘‘आपके मार्गदर्शन में राष्ट्र नयी ऊंचाइयों को छू रहा है तथा प्रत्येक भारतीय में आत्मविश्वास और गौरव की भावना जागृत हो रही है।’’
खांडू ने कहा, ‘‘ईश्वर आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और असीम ऊर्जा प्रदान करे ताकि आप इसी प्रकार भारत माता की सेवा करते रहें। जय भारत, जय तिरंगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments