Monday, December 29, 2025
spot_img
Homeराष्ट्रीयमहाराष्ट्र: ठाणे में 46 लाख रुपये मूल्य का गुटखा, प्रतिबंधित तंबाकू उत्पाद...

महाराष्ट्र: ठाणे में 46 लाख रुपये मूल्य का गुटखा, प्रतिबंधित तंबाकू उत्पाद जब्त

महाराष्ट्र के ठाणे शहर में पुलिस ने करीब 46 लाख रुपये मूल्य का गुटखा और प्रतिबंधित तंबाकू उत्पाद जब्त किया है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि कसारवडावली इलाके की एक आवासीय परिसर से प्रतिबंधित माल बेचे जाने की सूचना मिलने पर पुलिस ने मंगलवार को उस परिसर में छापा मारा।

पुलिस ने लगभग 46 लाख रुपये मूल्य के विभिन्न कंपनी का प्रतिबंधित गुटखा और तंबाकू उत्पाद जब्त किया और दो व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया, जिनकी पहचान नीलेश चालवाडे (35) और सत्यभान बेहरा (32) के रूप में हुई है।

चालवाडे और बेहरा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
अधिकारी ने बताया कि पुलिस गुटखा के स्रोत और आरोपी व्यक्तियों के वितरण नेटवर्क का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments