Thursday, November 13, 2025
spot_img
Homeराष्ट्रीयबीड़ी देने से मना किया तो लड़के ने एक व्यक्ति को चाकू...

बीड़ी देने से मना किया तो लड़के ने एक व्यक्ति को चाकू घोंपा

पूर्वी दिल्ली के पांडव नगर में कथित रूप से बीड़ी देने से इनकार करने पर एक व्यक्ति को चाकू मारने को लेकर 16 वर्षीय एक किशोर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

यह घटना सोमवार सुबह तब सामने आई जब आपातकालीन प्रतिक्रिया वाहन (ईआरवी) की टीम को नोएडा लिंक रोड पर झाड़ियों के पास कुत्तों का एक झुंड नजर आया।
पुलिस ने बताया कि जांच करने पर टीम को एक व्यक्ति बेहोश पड़ा मिला, जिसके पेट और छाती पर चाकू के घाव थे।

पुलिस ने बताया कि इस व्यक्ति की पहचान स्थानीय निवासी कृष्ण साहनी के रूप में हुई जिसे लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल ले जाया गया तथा समय पर उपचार मिलने पर उसकी जान बच गई।
होश में आने पर साहनी ने पुलिस को बताया कि एक लड़के ने बीड़ी देने से इनकार करने पर उस पर हमला कर दिया।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘गुस्से में आकर किशोर ने उस पर कई बार चाकू से वार किया और भागने से पहले उसे झाड़ियों में फेंक दिया।’’
पुलिस ने आरोपी लड़के को संजय लेक गार्डन से गिरफ्तार किया, जहां वह सो रहा था।

अधिकारी का कहना है कि लड़के के पास से कथित तौर पर अपराध में इस्तेमाल किया गया खून से सना चाकू मिला है। पूछताछ के दौरान, लड़के ने खुलासा किया कि उसने आठवीं कक्षा के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी और नशे का आदी है। अधिकारी ने कहा, ‘‘घटना के समय वह गांजे के नशे में था। साहनी से बहस के बाद, वह अपने घर से चाकू लाया और जान से मारने के इरादे से उस पर हमला कर दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments