Thursday, November 13, 2025
spot_img
Homeअंतरराष्ट्रीयरक्षा समझौते को किनारे कर Delhi Blast पर सऊदी अरब के ऐलान...

रक्षा समझौते को किनारे कर Delhi Blast पर सऊदी अरब के ऐलान ने मचाया पाकिस्तान में बवाल, हिल गई दुनिया!

संकट में जो साथ दे वही असली अपना यार होता है और आज यही बात भारत के साथ साबित कर दी है सऊदी अरब ने। जी हां, दिल्ली में लाल किले के पास हुआ धमाका जिसने पूरे देश को दहला दिया। लेकिन उसके बाद जो भूचाल आया वो सिर्फ दिल्ली तक सीमित नहीं रहा। वो इस बार पहुंचा है इस्लामाबाद और रियाद तक। दिल्ली की शाम जब लाल किले के पास अचानक तेज धमाका हुआ। हर तरफ अफरातफरी मच गई। धुआं, सायरन और लोगों की चीखें। एक बार फिर आतंकी परछाई दिल्ली पर उतर आई। शुरुआती जांच में जो निकल कर सामने आया वो और भी खतरनाक था। जांच एजेंसियों को शक है कि इस धमाके के पीछे जैश-ए-मोहम्मद का हाथ है। यानी वो आतंकी संगठन जो पाकिस्तान की जमीन पर पलता है, पाकिस्तान की जमीन पर चलता है और भारत के दुश्मनों की पनाह में पलता है। लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं होती है क्योंकि इस धमाके के बाद दुनिया के कई मुस्लिम देश ने भारत के प्रति अपना समर्थन जता दिया। कतर, मालदीव, मलेशिया, यूएई, ईरान सब ने एक सुर में कहा हम भारत के साथ हैं।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली धमाकों के बीच घरों में घुसी सेना, अंदर क्या मिला ! पूरी दुनिया में हड़कंप

लेकिन सबसे बड़ा मोड़ तब आया जब सऊदी अरब ने भी दिल्ली धमाके की कड़ी निंदा कर दी और भारत के लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त कर दी। अब जरा सोचिए, वही सऊदी अरब जिसे पाकिस्तान अपना बड़ा भाई कहता है, वही सऊदी अरब जिसके साथ पाकिस्तान ने रक्षा समझौता कर रखा है, उसने भारत के साथ खड़ा होने का ऐलान कर दिया। मगर यहां पर सबसे दिलचस्प बात यह है कि सऊदी अरब ने दिल्ली में हुए धमाकों पर तो बयान जारी कर दिया, लेकिन दिल्ली धमाके के बाद एक धमाका पाकिस्तान के इस्लामाबाद में भी हुआ था। मगर उस धमाके पर सऊदी अरब ने कोई बयान जारी नहीं किया। हैरानी की बात देखिए कि सऊदी अरब और पाकिस्तान के बीच तो एक ऐतिहासिक डिफेंस डील तक हो चुकी है लेकिन फिर भी सऊदी अरब इस्लामाबाद में हुए धमाके पर बयान देने से बच रहा है। हो सकता है कि आगे चलकर दबाव में सऊदी अरब पाकिस्तान के धमाके पर बयान दे भी दे लेकिन तब उसकी कोई कीमत नहीं रहेगी।

इसे भी पढ़ें: Delhi Blast: अफगानिस्तान का पाकिस्तान पर सबसे बड़ा ऐलान, सब हैरान

सऊदी अरब ने डील भले ही पाकिस्तान के साथ की हो, लेकिन वो पूरा समर्थन भारत को दे रहा है। सऊदी अरब दिल्ली धमाके की कड़ी निंदा कर रहा है। मजे की बात देखिए कि दिल्ली पर सऊदी अरब के बयान को देखकर पाकिस्तान इतना बौखला गया कि उसने यह सोचते हुए इस्लामाबाद धमाके का आरोप भारत पर लगा दिया कि कम से कम अब तो सऊदी अरब हमारे लिए कोई बयान जारी कर दे। लेकिन इसके बावजूद सऊदी अरब ने पाकिस्तान के लिए कोई बयान जारी नहीं किया। सऊदी अरब भी जानता है कि पाकिस्तान से दोस्ती अपने फायदे तक ही सीमित रहनी चाहिए।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली धमाके से पहले जम्मू-कश्मीर में बड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, दो डॉक्टर समेत 7 गिरफ्तार

पाकिस्तान के सबसे बड़े डिफेंस पार्टनर सऊदी अरब ने कोई बयान नहीं दिया। यह पाकिस्तान के लिए बहुत बड़ा झटका है। सऊदी अरब ने पाकिस्तान को उसकी असली हैसियत और औकात दिखा दी है। सऊदी अरब के लिए आज भी पाकिस्तान कन्वर्टेड मुस्लिमों का एक देश है। बहरहाल अब असली मजा तब आएगा जब भारत असल में पाकिस्तान से बदला लेगा। पीएम मोदी पहले ही ऐलान कर चुके हैं कि जबरदस्त तरीके से जांच शुरू हो चुकी है। हमले के पीछे जो भी होगा उसे छोड़ा नहीं जाएगा। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments