Sunday, December 28, 2025
spot_img
Homeअंतरराष्ट्रीयPakistan गई सिख महिला पर सबसे चौंकाने वाली खबर, सरबजीत ने...

Pakistan गई सिख महिला पर सबसे चौंकाने वाली खबर, सरबजीत ने नूर बनकर…

पाकिस्तान गई महिला को लेकर बड़ी खबर है। सरजीत कौर ने धर्म बदल लिया है। निकाह कर लिया है। सरजीत कौर ने अपना नाम नूर हुसैन रखा। सिख जत्थे के साथ पाकिस्तान गई थी सरजीत कौर। उन्होंने अपना नाम बदल लिया। पंजाब के कपूरथला की रहने वाली है सरबजीत कौर जो पाकिस्तान गई थी सिख जत्थे के साथ। अब उन्होंने अपना नाम बदल लिया। दरअसल, प्रकाश पर्व पर पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारा श्री ननकाना साहिब के दीदार के लिए भारतीय जत्थे के साथ गई कपूरथला के गांव एमनीपुर की महिला श्रद्धालु सरबजीत कौर वहां निकाह कर लिया है। उसने अपना नाम नूर हुसैन रख लिया है।

इसे भी पढ़ें: सामान समेटकर निकलो! चीन पर बुरी तरह भड़का पाकिस्तान, बंद होगा CPEC?

सिख जत्थे के साथ गई सरबजीत स्वदेश नहीं लौटी थी। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां इसकी जांच कर रही थीं। अब पता चला है कि उसने पाकिस्तान में लहंदे पंजाब के शेखूपुरा में एक मुसलमान लड़के के साथ निकाह किया है। सरबजीत 4 नवंबर को सिख जत्थे के साथ पाकिस्तान में गुरुद्वारो के दर्शन के लिए रवाना हुई थी।

इसे भी पढ़ें: Pakistan में सेना से भिड़ी अदालत, मुनीर को डिफेंस चीफ बनाने को बताया संविधान से खिलवाड़, लग गई इस्तीफों की जड़ी

सर्बजीत पर पहले दर्ज हैं मामले

महिला पर कपूरथला और बठिंडा में गंभीर धाराओं के तहत मामले दर्ज हैं, जिनमें से कुछ में वह बरी हो चुकी हैं। पुलिस जांच कर रही है कि पासपोर्ट बनवाते समय सरबजीत ने कौन-से दस्तावेज पेश किए थे और वे असली थे या फर्जी। उसका पति इंग्लैंड में रहता है और बेटों से अलग रह रही थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments