Wednesday, November 19, 2025
spot_img
Homeराष्ट्रीयओडिशा के मुख्यमंत्री ने ‘हाउस ऑफ लॉर्ड्स’ में बाली जात्रा उत्सव की...

ओडिशा के मुख्यमंत्री ने ‘हाउस ऑफ लॉर्ड्स’ में बाली जात्रा उत्सव की सराहना की

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने रविवार को बाली जात्रा के आयोजन और राज्य की विरासत को वैश्विक मंच पर ले जाने के लिए ब्रिटेन स्थित उड़िया एसोसिएशन के प्रयासों की सराहना की।
मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी एक बयान में बताया गया कि भारत के सबसे पुराने और सबसे प्रतिष्ठित समुद्री त्योहारों में से एक बाली जात्रा का आयोजन शनिवार को लंदन के ऐतिहासिक ‘हाउस ऑफ लॉर्ड्स’ में किया गया।

कार्यक्रम के दौरान माझी का एक विशेष संदेश साझा किया गया, जिसमें उन्होंने आयोजकों को ओडिशा की समृद्ध समुद्री विरासत के बारे में अंतरराष्ट्रीय मंच पर जागरूकता फैलाने के उनके प्रयासों के लिए बधाई दी।
बयान में कहा गया है कि कार्यक्रम के दौरान दर्शकों के लिए यह संदेश सुनाया गया।

बयान ने कहा गया कि शिखर सम्मेलन से एक महत्वपूर्ण बात यह हुई कि ग्लोबल साउथ कॉरिडोर स्थापना को लेकर एक योजना की घोषणा की गई, जिसका उद्देश्य इन क्षेत्रों के बीच आर्थिक और सांस्कृतिक दोनों ही दृष्टि से प्राचीन संबंधों को सुगम बनाना और नवीनीकृत करना है।

बयान में मुख्यमंत्री के हवाले से कहा गया कि ग्लोबल साउथ के प्रतिनिधियों ने आगामी वर्ष में इस कॉरिडोर के साकार होने में गहरी रुचि दिखाई।
इस कार्यक्रम में ब्रिटेन के सांसद लुई फ्रेंच, खेल और संस्कृति मंत्र लॉर्ड रामी रेंजर, पूर्व संसद सदस्य लॉर्ड इवांस, कंजर्वेटिव और लेबर, दोनों पार्टियों के पार्षद तथा लंदन विधानसभा के सदस्य शामिल हुए।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, दक्षिण-पूर्व एशिया के लेबर फ्रेंड्स और इंडोनेशिया पर एपीपीजी (सर्वदलीय संसदीय समूह) के सदस्य समेत अफ्रीका, चीन, ब्रिटेन और यूरोप के प्रतिनिधि भी इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। श्रीलंका के व्यापार मंत्री भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

ओडिशा हर साल अपने समुद्री इतिहास और दक्षिण-पूर्व एशिया के साथ व्यापार को याद करते हुए बाली यात्रा उत्सव आयोजित करता है। इस कार्यक्रम में पारंपरिक कला, शिल्प, भोजन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां शामिल होती हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments