Wednesday, November 19, 2025
spot_img
Homeराष्ट्रीयदिल्ली में विवाहेतर संबंध के शक में पत्नी की हत्या करने वाला...

दिल्ली में विवाहेतर संबंध के शक में पत्नी की हत्या करने वाला व्यक्ति गिरफ्तार

दिल्ली के जहांगीरपुरी में विवाहेतर संबंध के शक में पत्नी की हत्या कर शव को खुले नाले में फेंकने के आरोप में 31-वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
आरोपी विष्णु शर्मा को 14 नवंबर को महिला का शव बरामद होने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया था।

पुलिस ने बताया कि विष्णु आदतन अपराधी है और पहले भी तीन मामलों में शामिल रहा है। विष्णु को शक था कि उसकी पत्नी का विवाहेतर संबंध है।
पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘चौदह नवंबर को शाम करीब 4.30 बजे यशपाल नामक व्यक्ति ने पुलिस को एक पीसीआर कॉल करके बताया कि एक महिला का शव नाले के पास पड़ा है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और आंशिक रूप से डूबा हुआ एक महिला का शव बरामद किया।’’

प्रारंभिक जांच के दौरान विष्णु घटनास्थल पर पहुंचा और पुलिस को बताया कि मृतक उसकी पत्नी श्वेता शर्मा थी।
विष्णु ने कथित तौर पर पुलिस को बताया कि उसे लंबे समय से शक था कि उसकी पत्नी का किसी अन्य व्यक्ति के साथ संबंध है, जिसके कारण दंपति के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था।

पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘तेरह नवंबर को रात करीब नौ बजे दंपति के बीच फिर से तीखी बहस हुई, जिसके दौरान विष्णु शर्मा ने आपा खो दिया और घर के अंदर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद सबूत नष्ट करने के लिए विष्णु पत्नी का शव अपने कंधे पर उठाकर औद्योगिक क्षेत्र के पास एक खुले नाले में फेंककर भाग गया।’’


जांच के दौरान पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की, जिसमें आरोपी अपनी पत्नी का शव नाले की ओर ले जाता दिखाई दे रहा है। बाद में विष्णु को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपना अपराध कबूल कर लिया।


पुलिस ने बताया कि सत्यापन के दौरान विष्णु का आपराधिक इतिहास सामने आया, जिसमें आबकारी उल्लंघन और चोरी से जुड़ी पिछली तीन घटनाओं का खुलासा हुआ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments