Saturday, December 27, 2025
spot_img
Homeराष्ट्रीयKerala के कोल्लम में एक व्यक्ति ने सिलेंडर मारकर की पत्नी की...

Kerala के कोल्लम में एक व्यक्ति ने सिलेंडर मारकर की पत्नी की हत्या

केरल में कोल्लम जिले के मंगद में रविवार देर रात एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर कथित तौर पर एलपीजी सिलेंडर से हमला कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।
मृतक की पहचान कविता के रूप में हुई है, जो मंगद की ही निवासी थी।
पुलिस ने महिला के पति मधुसूदनन पिल्लै को गिरफ्तार कर लिया है। उसने देर रात झगड़े के बाद अपनी पत्नी पर हमला किया था।

प्राथमिकी के अनुसार, यह घटना रात करीब साढ़े बारह बजे हुई जब पिल्लै ने कविता के सिर पर गैस सिलेंडर से कई बार वार किया। इसमें यह भी कहा गया है कि घटना के समय उनकी बेटी घर में मौजूद थी।
शोर शराबा सुनकर पड़ोसी घर की तरफ़ दौड़े और उन्होंने पुलिस को घटना की सूचना दी जिसके बाद अधिकारी मौके पर पहुंचे और वहां उन्होंने कविता को बेहोश पाया।

पुलिस के अनुसार एक चिकित्सक को बुलाया गया जिसने महिला को मृत घोषित कर दिया।
अधिकारियों ने बताया कि पिल्लै को गिरफ्तार कर किलिक्कोलूर पुलिस थाने ले जाया गया, जहां हत्या का मामला दर्ज किया गया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments