Wednesday, December 3, 2025
spot_img
Homeराष्ट्रीयDelhi MCD By Election Result | 12 वार्ड में मतगणना जारी, AAP...

Delhi MCD By Election Result | 12 वार्ड में मतगणना जारी, AAP का इम्तिहान, BJP का दबदबा कायम रहेगा या बदलेगा समीकरण?

सत्ताधारी BJP, AAP और कांग्रेस के लिए लिटमस टेस्ट माने जा रहे दिल्ली नगर निगम (MCD) उपचुनाव के नतीजे आज घोषित होने वाले हैं। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के 12 वार्ड में हुए उपचुनाव की मतगणना बुधवार सुबह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जारी है।
तीस नवंबर को जिन 12 वार्ड में मतदान हुआ था, उनमें से नौ वार्ड पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जबकि बाकी पर आम आदमी पार्टी (आप) के निगम पार्षद थे।
दिल्ली राज्य निर्वाचन आयोग ने मतगणना के लिए सभी व्यवस्थाएं की हैं। मतगणना के लिए कंझावला, पीतमपुरा, भरत नगर, सिविल लाइंस, राउज एवेन्यू, द्वारका, नजफगढ़, गोल मार्केट, पुष्प विहार और मंडावली में 10केंद्र बनाए गए हैं।

इसे भी पढ़ें: Cyclone Montha: आंध्र प्रदेश के मंत्रियों ने शाह से मुलाकात की, 902 करोड़ रुपये की तत्काल राहत मांगी

दिल्ली पुलिस के करीब 1,800 कर्मियों और अर्द्धसैनिक बलों की 10 कंपनियों को मतगणना के लिए तैनात किया गया है।
लगभग 700 कर्मियों को मतगणना के लिए तैनात किया गया है और उम्मीदवारों व उनके अधिकृत मतगणना एजेंट के लिए सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।
उपचुनावों में मतदान 38.51 प्रतिशत रहा था, जबकि 2022 में एमसीडी के 250 वार्ड पर हुए चुनाव में मतदान प्रतिशत 50.47 था।
सभी की नजरें खास तौर पर शालीमार बाग बी और द्वारका बी वार्ड के नतीजों पर टिकी होंगी।

शालीमार बाग बी वार्ड से निगम पार्षद रहीं रेखा गुप्ता फरवरी में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत के बाद मुख्यमंत्री बनी थीं, जिसके बाद यह वार्ड खाली हो गया था।
पश्चिम दिल्ली से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सांसद कमलजीत सेहरावत पहले द्वारका बी वार्ड से निगम पार्षद थीं।

इसे भी पढ़ें: India-Russia | शक्तिशाली भारत की ओर एक और कदम… रूस के साथ असैन्य परमाणु ऊर्जा MoU को मिली मंजूरी, पुतिन की यात्रा बेहद अहम

 

BJP के लिए हाई-स्टेक चुनाव: AAP और कांग्रेस दिल्ली में अपना खोया हुआ असर वापस पाने की कोशिश कर रहे हैं, वहीं BJP के लिए यह हाई-स्टेक चुनाव है क्योंकि फरवरी में हुए विधानसभा चुनावों में ऐतिहासिक जीत के बाद यह पहला बड़ा मुकाबला है। वोट डालने के बाद, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लोगों से अपने वोट का इस्तेमाल करने की अपील करते हुए कहा, “क्योंकि इसी वोट से वे अपने लिए सही प्रतिनिधि चुन पाएंगे, और दिल्ली के विकास को रफ़्तार मिलेगी।” 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments