Saturday, December 27, 2025
spot_img
Homeराष्ट्रीयChief Justice ने हरियाणा की जेलों में कौशल विकास और पॉलिटेक्निक पाठ्यक्रमों...

Chief Justice ने हरियाणा की जेलों में कौशल विकास और पॉलिटेक्निक पाठ्यक्रमों का उद्घाटन किया

हरियाणा की विभिन्न जेलों में कैदियों के लिए शनिवार को कौशल विकास केंद्र, पॉलिटेक्निक डिप्लोमा पाठ्यक्रम और आईटीआई स्तर के व्यावसायिक कार्यक्रम शुरू किए गए।

प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत ने गुरुग्राम के जिला कारागार भोंडसी से ‘सलाखों के पीछे जीवन को सशक्त बनाना, वास्तविक परिवर्तन: सुधारात्मक न्याय का नया प्रतिमान’ परियोजना के तहत इन पहलों का उद्घाटन किया।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, इस सुधारात्मक प्रयास के तहत हरियाणा की जेलों में कौशल विकास केंद्र, पॉलिटेक्निक डिप्लोमा कार्यक्रम और आईटीआई स्तर के व्यावसायिक प्रशिक्षण पाठ्यक्रम औपचारिक रूप से शुरू किए गए।

इन पहलों का उद्देश्य व्यवस्थित ढांचागत शिक्षा एवं कौशल विकास के माध्यम से सुधारात्मक पारिस्थितिकी तंत्र को नया आकार देना था।
इसी कार्यक्रम के दौरान प्रधान न्यायाधीश ने पंजाब, हरियाणा और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में एक महीने तक चलने वाले राज्यव्यापी नशा विरोधी जागरूकता अभियान का भी आरंभ किया, जिसे राज्य में मादक द्रव्यों के सेवन की बढ़ती चुनौती का मुकाबला करने के लिए तैयार किया गया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments