Saturday, December 27, 2025
spot_img
Homeराष्ट्रीयIndiGo CEO और जवाबदेही प्रबंधक को DGCA के नोटिस का जवाब देने...

IndiGo CEO और जवाबदेही प्रबंधक को DGCA के नोटिस का जवाब देने के लिए और समय मिला

नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने रविवार को इंडिगो के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) पीटर एल्बर्स और जवाबदेही प्रबंधक इस्द्रो पोर्क्वेरास को उड़ान में व्यवधान के लिए जारी ‘कारण बताओ नोटिस’ का जवाब देने के लिए और समय दे दिया।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दोनों को अपने जवाब दाखिल करने के लिए 24 घंटे का अतिरिक्त समय या सोमवार शाम छह बजे तक की समय सीमा दी गई है।
पिछले छह दिनों से लगातार इंडिगो की उड़ान सेवाओं में बड़े पैमाने पर व्यवधान जारी है, जिसके कारण हजारों यात्रियों को परेशानी हुई है। इसी पृष्ठभूमि में नियामक ने कारण बताओ नोटिस जारी किया था।

अधिकारी ने बताया कि शनिवार को जारी नोटिस में एल्बर्स और पोर्क्वेरास को रविवार शाम तक जवाब देने के लिए कहा गया था। हालांकि, अब एयरलाइन के दोनों अधिकारियों के अनुरोध पर जवाब दाखिल करने की समय सीमा बढ़ा दी गई है।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, रविवार को दोनों अधिकारियों ने अपने जवाब दाखिल करने के लिए अतिरिक्त समय मांगा था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments