Saturday, December 27, 2025
spot_img
Homeराष्ट्रीयMamata Banerjee ने पूर्व केंद्रीय मंत्री शिवराज पाटिल के निधन पर शोक...

Mamata Banerjee ने पूर्व केंद्रीय मंत्री शिवराज पाटिल के निधन पर शोक जताया

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शिवराज पाटिल के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वह उनके निधन से दुखी हैं।
बनर्जी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट किया, ‘‘वरिष्ठ जननेता, लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल के निधन से दुखी हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘केंद्रीय मंत्री और लोकसभा सदस्य के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान विभिन्न मुद्दों पर उनसे हुई मेरी बातचीत के दिन मुझे याद हैं। उनके शोक संतप्त परिवार, मित्रों और अनुयायियों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।’’

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पाटिल का शुक्रवार को महाराष्ट्र में उनके गृह नगर लातूर में निधन हो गया। वह कुछ समय से बीमार थे। वह 90 वर्ष के थे।
लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष रहे पाटिल ने अपने लंबे राजनीतिक जीवन में कई महत्वपूर्ण विभागों का कार्यभार भी संभाला था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments