Friday, December 26, 2025
spot_img
Homeराष्ट्रीयRanchi में व्यापारियों से 1.12 करोड़ रुपये की ठगी के आरोप में...

Ranchi में व्यापारियों से 1.12 करोड़ रुपये की ठगी के आरोप में दंपति गिरफ्तार

रांची में दो व्यापारियों को बैंकों की तुलना में रियायती दरों पर ऋण दिलाने का झांसा देकर 1.12 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में एक दंपति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

आरोपी दंपति की पहचान कांके थाना क्षेत्र के सुकुरहुटू निवासी शिवाजी पाटिल उर्फ अमित महतो (42) और उसकी पत्नी एंजेला कुजूर (42) के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, दोनों को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) प्रवीण पुष्कर ने बताया, “गिरफ्तार दंपति रियायती दरों पर ऋण दिलाने का झांसा देकर व्यापारियों और अन्य लोगों से ठगी करते थे। ऐसे ही एक मामले में उन्होंने झारखंड के रामगढ़ जिले के व्यापारी सरोजकांत झा से 70 लाख रुपये की धोखाधड़ी की।”

उन्होंने बताया कि दंपति ने ओडिशा के एक अन्य व्यापारी से भी 42 लाख रुपये की ठगी की।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले की गहन जांच जारी है और दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
इस बीच, कांके थाना प्रभारी प्रकाश रजाक ने बताया कि सरोजकांत झा ने इस संबंध में इसी वर्ष मई में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments