Friday, December 19, 2025
spot_img
Homeअंतरराष्ट्रीयSri Lanka: हाथी को जलाने के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार

Sri Lanka: हाथी को जलाने के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार

श्रीलंकाई पुलिस ने एक जंगली हाथी को जलाने के आरोप में बृहस्पतिवार को तीन लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि 42, 48 और 50 वर्ष की आयु के संदिग्धों को उत्तर-मध्य जिले अनुराधापुरा से हिरासत में लिया गया और मजिस्ट्रेट अदालत ने उन्हें 24 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया।

सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में कुछ लोगों को हाथी के पैर में चोट लगने के बाद उस पर जलती हुई मशालों से हमला करते हुए देखा जा सकता है।
हाथी बुरी तरह झुलस गया था और वन्यजीव अधिकारियों के प्रयासों के बावजूद उसकी जान नहीं बच सकी थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments