Wednesday, December 24, 2025
spot_img
Homeराष्ट्रीयThane में कपड़ा फैक्टरी में लगी आग बुझाने के दौरान दमकलकर्मी घायल

Thane में कपड़ा फैक्टरी में लगी आग बुझाने के दौरान दमकलकर्मी घायल

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में बुधवार सुबह एक कपड़ा फैक्टरी में लगी आग बुझाने के दौरान एक दमकलकर्मी घायल हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अग्निशमन अधिकारी महेश पाटिल ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि भिवंडी के खोनी गांव स्थित औद्योगिक इकाई में सुबह करीब पांच बजकर 45 मिनट पर आग लगी।

भिवंडी निजामपुर शहर नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि आग पर सुबह करीब साढ़े आठ बजे काबू पा लिया गया।
उन्होंने बताया कि आग बुझाने के अभियान के दौरान द्रवित पेट्रोलियम गैस (एलपीजी) का एक सिलेंडर फट गया, जिससे एक दमकलकर्मी को मामूली चोटें आईं। दमकलकर्मी का स्थानीय अस्पताल में इलाज जारी है।
अधिकारी ने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments