Wednesday, December 24, 2025
spot_img
Homeराष्ट्रीयराहुल–प्रियंका ने क्या बनाई BMC चुनाव प्रचार से दूरी? कांग्रेस स्टार कैंपेनर...

राहुल–प्रियंका ने क्या बनाई BMC चुनाव प्रचार से दूरी? कांग्रेस स्टार कैंपेनर लिस्ट में कौन-कौन नाम शामिल?

कांग्रेस ने महाराष्ट्र में आगामी नगर निगम चुनावों में पार्टी के लिए प्रचार करने वाले 40 प्रमुख प्रचारकों की सूची जारी की है। इस सूची में तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी, राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, मोहम्मद अजहरुद्दीन, इमरान प्रतापगढ़ी और अभिनेता राज बब्बर के नाम शामिल हैं। पूर्व सांसद प्रिया दत्त, मुकुल वासनिक और पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण भी इन प्रमुख प्रचारकों में शामिल हैं। इस सूची पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा ने कहा कि इनमें से 10 प्रमुख प्रचारक एक विशेष धर्म से संबंधित हैं, जो धर्म आधारित वोट बैंक की राजनीति की ओर इशारा करता है।

इसे भी पढ़ें: यूपी की सियासत में क्या ‘पक’ रहा है? सहभोज के बहाने बंद कमरे में मिले 52 ब्राह्मण विधायक

पार्टी ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की। इसमें प्रभारी रमेश चेन्निथला, प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल, विधायक दल के नेता विजय वडेट्टीवार, सासंद छत्रपति शाहू महाराज, विधान परिषद में ग्रुप लीडर विधायक सतेज उर्फ बंटी पाटिल, राष्ट्रीय महासचिव सांसाद मुकुल वासनिक, तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी, पृथ्वीराज चव्हाण, सचिन पायलट, कांग्रेस कार्यसमिति सदस्य बालासाहेब थोरात, गोवा प्रभारी माणिकराव ठाकरे, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले, अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी, राज्यसभा सांसद चंद्रकांत हंडोरे, अखिल भारतीय कार्यसमिति सदस्य नसीम खान, अभिनेता एवं कांग्रेस नेता राज बब्बर, अखिल भारतीय कार्यसमिति सदस्य यशोमती ठाकुर, सांसद प्रणीति शिंदे, विधायक अमीन पटेल, पूर्व मंत्री डॉ. नितिन राउत, पूर्व मंत्री सुनील केदार, सांसद अमित देशमुख, सांसद डॉ. विश्वजीत कदम, विधायक भाई जगताप, अनीस अहमद, पूर्व मंत्री रमेश बागवे, हुसैन दलवई, साजिद खान पठान, जिग्नेश मेवाणी, पूर्व मंत्री वसंत पुरके, मुजफ्फर हुसैन, एम. एम. शेख, मोहन जोशी, वरिष्ठ प्रवक्ता अतुल लोंढे, सिद्धार्थ हत्तीअंबिरे और हनुमंत पवार शामिल हैं। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments