Friday, December 26, 2025
spot_img
Homeराष्ट्रीयHaryana के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फतेहगढ़ साहिब गुरुद्वारे में मत्था...

Haryana के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फतेहगढ़ साहिब गुरुद्वारे में मत्था टेका

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब के गुरुद्वारा फतेहगढ़ साहिब में मत्था टेका, जहां गुरु गोबिंद सिंह की मां और दो छोटे बेटों के बलिदान की याद में तीन दिवसीय सभा बृहस्पतिवार को शुरू हुई।

फतेहगढ़ साहिब में वार्षिक शहीदी सभा ​​25-27 दिसंबर तक आयोजित की जाती है।
सैनी के साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पंजाब इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष अश्वनी शर्मा भी थे। उन्होंने छोटे साहिबजादों और माता गुजरी को श्रद्धांजलि देने के लिए मत्था टेका।

सैनी ने कहा कि छोटे साहिबजादों की शहादत मानवता के इतिहास में अद्वितीय है और सत्य, धर्म एवं न्याय के मार्ग पर डटे रहने के लिए एक शाश्वत प्रेरणा के रूप में काम करती है।

वहीं, शर्मा ने कहा कि गुरु साहिबान का बलिदान देश की आध्यात्मिक और नैतिक ताकत की नींव है। उन्होंने कहा कि शहीदी सभा ​​सिख इतिहास की महान विरासत को याद करने का एक पवित्र अवसर है।
शर्मा ने कहा कि साहिबजादों और माता गुजरी का बलिदान हर पीढ़ी को जुल्म के खिलाफ मजबूती से खड़े होने का एक शाश्वत संदेश देता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments