Monday, December 29, 2025
spot_img
Homeअंतरराष्ट्रीयAmerica ‘वास्तविक’ संयुक्त राष्ट्र बन गया है : Donald Trump

America ‘वास्तविक’ संयुक्त राष्ट्र बन गया है : Donald Trump

थाईलैंड और कंबोडिया के बीच तत्काल संघर्षविराम की घोषणा करते हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को कहा कि अमेरिका ही ‘‘वास्तविक’’ संयुक्त राष्ट्र बन गया है और विश्व स्तर पर संघर्षों को सुलझाने में इस वैश्विक संस्था की भूमिका बहुत कम रही है।

ट्रंप ने रविवार को ‘ट्रुथ सोशल’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि थाईलैंड और कंबोडिया के बीच जारी लड़ाई फिलहाल रुक जाएगी और वे हाल ही में हुए मूल समझौते के अनुसार शांति से रहना शुरू कर देंगे।’’

ट्रंप ने दोनों देशों के ‘‘महान नेताओं को इस त्वरित और बहुत ही निष्पक्ष निष्कर्ष पर पहुंचने के लिए उनके विवेक’’ की सराहना की।
उन्होंने कहा कि अमेरिका हमेशा की तरह युद्धों को समाप्त करने में मदद करने पर गर्व महसूस करता है।

साथ ही उन्होंने विश्व भर में संघर्षों को सुलझाने में संयुक्त राष्ट्र की ‘‘विफलता’’ की आलोचना की।
उन्होंने व्हाइट हाउस में अपने दूसरे कार्यकाल के पहले आठ महीनों में आठ युद्धों को समाप्त करने का श्रेय भी फिर से लिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments