Friday, December 26, 2025
spot_img
Homeराष्ट्रीयAndhra Pradesh : मुख्यमंत्री नायडू ने अभिनेता रजनीकांत को जन्मदिन की बधाई...

Andhra Pradesh : मुख्यमंत्री नायडू ने अभिनेता रजनीकांत को जन्मदिन की बधाई दी

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने शुक्रवार को दिग्गज अभिनेता रजनीकांत को उनके 75वें जन्मदिन की बधाई दीं।उन्होंने रजनीकांत के दीर्घ और स्वस्थ जीवन की कामना भी की। रजनीकांत शुक्रवार को 75 साल के हो गए।

नायडू ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर अभिनेता के साथ की एक तस्वीर साझा करते हुए पोस्ट में कहा, ‘‘मेरे प्रिय मित्र और दिग्गज अभिनेता रजनीकांत को जन्मदिन की बधाई। कुछ चुनिंदा लोग ही हैं जो पर्दे पर और पर्दे से बाहर, दोनों जगह नायक की तरह अपनी चमक बिखेरते हैं और वे उनमें से सबसे महान हैं। उनके दीर्घायु और खुशहाल जीवन की कामना करता हूं। उन्हें जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई।’’

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments