Friday, December 26, 2025
spot_img
Homeराष्ट्रीयBJP के केंद्रीय नेतृत्व ने पार्टी विधायकों को चर्चा के लिए दिल्ली...

BJP के केंद्रीय नेतृत्व ने पार्टी विधायकों को चर्चा के लिए दिल्ली आने को कहा : Biren Singh

मणिपुर के पूर्व मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के केंद्रीय नेतृत्व ने पार्टी विधायकों को राज्य से संबंधित मुद्दों पर चर्चा करने के लिए दिल्ली आने को कहा है।

सिंह ने पत्रकारों से कहा, ‘‘भाजपा एक राष्ट्रीय पार्टी है। पार्टी नेताओं ने विधायकों को रविवार को राज्य से संबंधित मुद्दों पर चर्चा के लिए बुलाया है। मेरा मानना ​​है कि यह सरकार गठन से संबंधित हो सकता है, लेकिन अब तक इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है। हममें से कई लोग (दिल्ली के लिए) रवाना हो रहे हैं।’’

सिंह ने यह भी उम्मीद जताई कि राज्य में जल्द एक लोकप्रिय सरकार का गठन हो सकता है।
मई 2023 से लेकर अब तक मेइती और कुकी-जो समुदायों के बीच हुई जातीय हिंसा में 260 से अधिक लोग मारे गए हैं और हजारों लोग बेघर हो गए हैं।

एन बीरेन सिंह के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद केंद्र सरकार ने 13 फरवरी को राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू कर दिया था।
राज्य विधानसभा का कार्यकाल 2027 तक है, जिसे निलंबित कर दिया गया है।
मणिपुर में 60 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा के 37 विधायक हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments