Friday, August 1, 2025
spot_img
Homeअंतरराष्ट्रीयChina-Pakistan जैसे पिट रहे हैं, वैसे अमेरिका भी पिटेगा, बलूचिस्तान की...

China-Pakistan जैसे पिट रहे हैं, वैसे अमेरिका भी पिटेगा, बलूचिस्तान की सीधा धमकी- हमारी जमीन पर मत आना ट्रंप

ट्रंप का एक फैसला अमेरिका को कितना बर्बाद कर सकता है। शायद इस बात का अंदाजा डोनाल्ड ट्रंप को भी नहीं है। अगर होता तो खुद को व्यापारिक राष्ट्रपति दिखाने वाले डोनाल्ड ट्रंप पाकिस्तान से व्यापार बढ़ाने की उम्मीद नहीं करते। लेकिन अब ट्रंप ऐलान कर चुके हैं। पाकिस्तान और अमेरिका के बीच तेल डील का ऐलान हो चुका है और इससे सबसे ज्यादा बलूचिस्तान के लोग भड़के हैं। इस कथित डील का मकसद पाकिस्तान के अंदर मौजूद आपार प्राकृतृक संसाधनों खासकर तेल, गैस और दुर्लभ खनिज का दोहन करना है। वो सारा कुछ बलूचिस्तान में है। अमेरिका को इसकी आपूर्ति की जाएगी। लेकिन इस पूरे घटनाक्रम में एक बेहद गंभीर सवाल उठता है कि क्या ये संसाधन वास्तव में पाकिस्तान के अंदर मौजूद है या ये उस बलूचिस्तान के हैं जो दशकों से अपनी आजादी की लड़ाई के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं। नतीजन बलूचों ने कह दिया है कि बलूचिस्तान की भूमि बिकाऊ नहीं है। 

इसे भी पढ़ें: ‘इस्लामाबाद में विशाल तेल भंडार बनाएंगे’… वाला सपना दिखाने के बाद Donald Trump ने पाकिस्तान पर लगाया 19 प्रतिशत टैरिफ

भारत पर 25 प्रतिशत टैरिफ का ऐलान करने वाले डोनाल्ड ट्रंप पर पूरा बलूचिस्तान टूट पड़ा है। बलूचिस्तान ने डोनाल्ड ट्रंप को ऐसी धमकी दी है, जिसे देखकर आप भी चौंक जाएंगे। बलूचिस्तान डोनाल्ड ट्रंप को ऐसे धमका रहा है जैसे वो शहबाज शरीफ को धमकाता है। एक तरह से कहा जाता है कि बलूचिस्तान ने भारत का साथ देते हुए डोनाल्ड ट्रंप को सरेआम जलील कर दिया है। दरअसल, भारत से ट्रेड डील फंसी तो डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान के साथ एक नई ट्रेड डील का ऐलान कर दिया। ट्रंप ने कहा कि वो ुपाकिस्तान के साथ मिलकर एक विशाल तेल भंडार विकसित करेंगे, नैचुरल रिसोर्स की माइनिंग करेंगे। इतना सुनते ही बलूचिस्तान भड़क गया। बलूच एक्टिविस्ट मीर यार बलोच ने कहा कि तेल और खनिज भंडारों के मामले में ट्रंप की जानकारी बिल्कुल सही है। लेकिन डोनाल्ड ट्रंप शायद ये नहीं जानते कि ये तेल और प्राकृतिक संसाधन पाकिस्तान के नहीं बल्कि बलूचिस्तान के हैं। बलूचिस्तान पाकिस्तान का नहीं है। बलूचिस्तान ने कहा कि तेल, नैचुरल गैस, कॉपर, लिथियम, अल्युम्युनियम और रेयर अर्थ मेटल पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में नहीं बल्कि रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान में है और अपना ये खजाना हम डोनाल्ड ट्रंप को तो कतई नहीं लेने देंगे। 

इसे भी पढ़ें: भारत को पाकिस्तान से तेल खरीदना पड़ जाएगा, ट्रंप का प्लान सुन शहबाज भी कह उठे- खुशामदीद-खुशामदीद

बलूच नेता ने कहा कि हम अमेरिका, पाकिस्तान और चीन जैसे किसी भी देश को बलूचिस्तान में घुसने नहीं देंगे। जिस तरह से चीन और पाकिस्तान पिट रहे हैं उसी तरह से अमेरिका भी पिटेगा। पाकिस्तान और अमेरिका के बीचएक नया व्यापार समझौता हुआ है, जिसे पाकिस्तान ने ऐतिहासिक करार दिया है। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप का आभार जताते हुए कहा कि यह ढील दोनों देशों की साझेदारी को नए मुकाम तक ले जाएगी। वहीं, ट्रंप ने इसे पाकिस्तान के विशाल तेल भंडार को मिलकर विकसित करने की दिशा में एक बड़ी शुरुआत बताया है। ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म ‘टूथ सोशल’ पर बताया कि यह समझौता पाकिस्तान और अमेरिका को एक साथ मिलकर तेल भंडार विकसित करने की अनुमति देगा। पाकिस्तान और अमेरिका अपने विशाल तेल भंडार को मिलकर विकसित करेंगे। हम उस तेल कंपनी को चुनने की प्रक्रिया में है जो इस साझेदारी का नेतृत्व करेगी। कौन जाने, शायद एक दिन वे भारत को तेल बेचें। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि ये भंडार कहां स्थित है? विशेषज्ञों के मुताबिक, पाकिस्तान लंबे समय से अपने समुद्री तटों पर तेल और गैस संसाधनों की बात करता रहा है, लेकिन व्यावहारिक दोहन में अब तक कोई बड़ी सफलता नहीं मिली।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments