Thursday, November 20, 2025
spot_img
Homeराष्ट्रीयDelhi में रोलर कोस्टर से गिरकर महिला की मौत, मंगेतर के साथ...

Delhi में रोलर कोस्टर से गिरकर महिला की मौत, मंगेतर के साथ आई थी घूमने, पुलिस ने शुरू की जांच

दिल्ली के फन एंड फूड वाटर पार्क में रोलर कोस्टर से गिरकर 24 वर्षीय महिला की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि महिला की पहचान प्रियंका के रूप में हुई है, जो अपने मंगेतर निखिल के साथ वाटर पार्क आई थी। अधिकारी ने बताया कि महिला के शरीर पर कई चोट के निशान थे, जिसमें उसके कान से खून बह रहा था और उसके दाएं और बाएं पैर पर घाव थे। उन्होंने बताया कि निखिल ने उसे मणिपाल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
निखिल ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि वह और प्रियंका ‘फन एंड फूड विलेज’ गए थे और बृहस्पतिवार शाम करीब 6:15 बजे वे रोलर कोस्टर पर बैठे थे। अधिकारी ने बताया कि झूलने के दौरान प्रियंका कथित तौर पर स्टैंड टूट जाने के कारण गिर गईं। एक अधिकारी ने बताया कि शिकायत और प्रारंभिक जांच के आधार पर बीएनएस की धाराओं 289 और 106 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने बताया कि घटना के सटीक क्रम और इसके लिए जिम्मेदार लोगों का पता लगाने के लिए मामले की जांच जारी है।
 

इसे भी पढ़ें: अयोध्या में रामनवमी की धूम के बीच रामलला का सूर्य तिलक से अभिषेक, सीएम योगी ने लोगों को दी पर्व की बधाई

पुलिस ने बताया कि चाणक्यपुरी की रहने वाली प्रियंका नोएडा के सेक्टर तीन स्थित एक टेलीकॉम कंपनी में प्रबंधक के पद पर कार्यरत थीं। उसने बताया कि प्रियंका के परिवार में उसके माता-पिता और एक भाई और एक बहन है।
 

इसे भी पढ़ें: PM मोदी के पंबन कार्यक्रम से CM स्टालिन ने बनाई दूरी, परिसीमन को लेकर की ये अपील

प्रियंका के भाई मोहित ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन की सगाई फरवरी में नजफगढ़ के निखिल से हुई थी और अगले साल फरवरी में उसकी शादी होनी थी। उन्होंने बताया कि निखिल ने बृहस्पतिवार दोपहर को प्रियंका को फोन कर मनोरंजन पार्क घूमने चलने के लिए कहा था। वे दोपहर करीब एक बजे कापसहेड़ा के मनोरंजन पार्क पहुंचे थे और वहां वे रोलर कोस्टर पर झूल रहे थे। मोहित ने मनोरंजन पार्क के अधिकारियों पर उचित सुरक्षा मानक न अपनाने का आरोप लगाया। मनोरंजन पार्क ने इस पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments