Friday, December 19, 2025
spot_img
Homeराष्ट्रीयDelhi में Nitin Nabin से मिले चंद्रबाबू नायडू, भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष...

Delhi में Nitin Nabin से मिले चंद्रबाबू नायडू, भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर दी बधाई

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने दिल्ली में भाजपा के नव नियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात की। मुलाकात के बाद चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि मैं भाजपा के नए कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन को बधाई देने आया हूं। मुझे उन्हें बधाई देते हुए बहुत खुशी हो रही है। वे युवा हैं और भाजपा में काम करने का उन्हें अच्छा अनुभव है। यह एक प्रेरणादायक समय है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश बहुत तेजी से प्रगति कर रहा है। 
 

इसे भी पढ़ें: Andhra Pradesh : मुख्यमंत्री नायडू ने अभिनेता रजनीकांत को जन्मदिन की बधाई दी

नायडू ने आगे कहा कि हम बहुत खुश हैं और भविष्य में इस महान राष्ट्र के लिए असाधारण कार्य करने हेतु उनके हाथों को मजबूत करने के लिए हम मिलकर काम करेंगे। मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं। इससे पहेल नायडू और आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण ने नितिन नबीन को भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त होने पर बधाई दी थी। तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के अध्यक्ष नायडू ने नबीन को बधाई देते हुए कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त होने पर नितिन नबीन जी को हार्दिक बधाई। मैं उनके सफल कार्यकाल की कामना करता हूं।
पवन कल्याण ने नितिन नबीन को भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त होने पर हार्दिक बधाई दी थी। जन सेना के अध्यक्ष पवन कल्याण ने कहा, “भाजपा की युवा शाखा में सेवा दे चुके श्री नितिन नबीन बिहार राज्य की राजनीति और जनजीवन में सक्रिय रूप से शामिल हैं। वे राज्य सरकार में मंत्रिमंडल मंत्री के पद पर कार्यरत हैं।” पवन कल्याण ने आगे कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा ने एनडीए के जनादेश को दृढ़तापूर्वक निभाया है। मुझे आशा है कि नितिन नबीन इस गति को मजबूती से आगे बढ़ाएंगे।”
 

इसे भी पढ़ें: IndiGo संकट पर बोले राम मोहन नायडू, जिम्मेदारी तय होगी, यात्रियों को परेशान करने की अनुमति नहीं दी जाएगी

मानव संसाधन विकास और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री नारा लोकेश ने भी नितिन नबीन को बधाई दी। इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को संभालने के लिए उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं। राष्ट्र निर्माण के प्रति एनडीए की सामूहिक प्रतिबद्धता और भी मजबूत होगी। यह बात टीडीपी के महासचिव और चंद्रबाबू नायडू के पुत्र लोकेश ने कही। भाजपा की आंध्र प्रदेश इकाई के अध्यक्ष पीवीएन माधव ने भी नितिन नबीन को हार्दिक बधाई दी।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments