Monday, October 6, 2025
spot_img
Homeराष्ट्रीयDelhi स्थित पाकिस्तान उच्चायोग की इफ्तार पार्टी में शामिल हुए ये नेता,...

Delhi स्थित पाकिस्तान उच्चायोग की इफ्तार पार्टी में शामिल हुए ये नेता, जताई खुशी

रमजान का महीना जारी है। रमजान के दौरान दिल्ली में कई इफ्तार पार्टी आयोजित हो रही है। वहीं 20 मार्च को नई दिल्ली स्थित पाकिस्तान उच्चायोग में भी इफ्तार पार्टी की गई है। इस इफ्तार पार्टी में इंडियन नेशनल लोकदल के नेता अभय चौटाला ने भी हिस्सा लिया। वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री मणिशंकर अय्यर ने भी इस इफ्तार पार्टी में हिस्सा लिया।
 
इफ्तार पार्टी में हिस्सा लेने के बाद अभय सिंह चौटाला ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत भी की। इस दौरान उन्होंने कहा कि इफ्तार पार्टी में शामिल होकर मैं खुश हूं। उन्होंने कहा कि ऐसी पार्टियों के जरिए हल निकलने का रास्ता साफ हो सकता है।
 
अभय चौटाला ने कहा कि बजाज चौधरी के साथ हमारे रिश्ते अच्छे है। उन्होंने ही हमें बुलाया और हम यहां पहुंचे। चौटाला ने कहा कि मैं खुश हूं कि हमें आमंत्रित किया गया। इफ्तार के बहाने हम मिल सके। यही मौका होता है जब एक दूसरे को समझने का प्रयास किया जा सकता है। ऐसी पार्टियों या समारोह के जरिए भी समाधान निकालने की कोशिश होती है।
 
इस इफ्तार पार्टी में पूर्व केंद्रीय मंत्री मणिशंकर अय्यर भी उपस्थित थे। यहां उन्होंने अपने परिवार के साथ इफ्तार पार्टी में हिस्सा लिया। हालांकि इफ्तार पार्टी के दौरान उन्होंने कोई बयान नहीं दिया। पाकिस्तान उच्चायोग द्वारा आयोजित इस इफ्तार पार्टी में कई गणमान्य मेहमान आए थे। हालांकि उनकी अधिक जानकारी उपलब्ध नहीं है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments