Saturday, December 20, 2025
spot_img
Homeराष्ट्रीयFadnavis ने सतारा मादक पदार्थ मामले से उपमुख्यमंत्री शिंदे को जोड़ने के...

Fadnavis ने सतारा मादक पदार्थ मामले से उपमुख्यमंत्री शिंदे को जोड़ने के लिए कांग्रेस की आलोचना की

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को कहा कि उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का सतारा मादक पदार्थ फैक्टरी मामले से कोई संबंध नहीं है और इस संबंध में कांग्रेस के आरोप राजनीतिक रूप से प्रेरित हैं।

फडणवीस ने यहां पत्रकारों से कहा कि उपमुख्यमंत्री शिंदे को मादक पदार्थ फैक्टरी से जोड़ने का प्रयास निंदनीय था और उन्होंने गिरोह का भंडाफोड़ करने के लिए पुलिस को बधाई दी।

मुख्यमंत्री के पास गृह मंत्रालय का प्रभार भी है। उन्होंने दावा किया कि शिंदे या उनके परिवार की इस मामले में संलिप्तता का कोई सबूत नहीं है।
शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता माणिकराव कोकाटे ने बृहस्पतिवार को अपनी दोषसिद्धि के बाद मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया, एक और मंत्री (शिंदे की ओर इशारा करते हुए) मंत्रिमंडल से बाहर होने वाले हैं।
ठाकरे ने कहा कि लेकिन यह अजीब बात है कि मुख्यमंत्री उनका बचाव कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments