Friday, December 26, 2025
spot_img
Homeराष्ट्रीयNagpur में तेंदुए के हमले में सात लोग घायल, वन विभाग ने...

Nagpur में तेंदुए के हमले में सात लोग घायल, वन विभाग ने पकड़ा

महाराष्ट्र के नागपुर शहर में बुधवार सुबह तेंदुए के हमले में कुल सात लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
वन विभाग को पारडी क्षेत्र के शिव नगर में तेंदुआ देखे जाने की सूचना मिली।

नागपुर की उप वन संरक्षक डॉ. विनिता व्यास ने एक बयान में कहा कि पांच- सात लोग तेंदुए के हमले में घायल हुए हैं।
अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलते ही वन विभाग और वन्यजीव उपचार केंद्र की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए को बेहोश कर उसे सुरक्षित रूप से पकड़ लिया गया।
व्यास ने कहा कि घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इससे पहले, 19 नवंबर को भी शहर के इसी क्षेत्र में एक तेंदुए को पकड़ा गया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments