Saturday, December 20, 2025
spot_img
Homeराष्ट्रीयNoida: तीन करोड़ की साइबर ठगी में शामिल एक बदमाश गिरफ्तार

Noida: तीन करोड़ की साइबर ठगी में शामिल एक बदमाश गिरफ्तार

नोएडा के साइबर अपराध थाने की पुलिस ने निवेश के नाम पर तीन करोड़ रुपये की ठगी में शामिल जालसाज को शुक्रवार को गिरफ्तार किया। आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार को बदायूं से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक, इस मामले में दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
अपर पुलिस उपायुक्त (साइबर अपराध) शैव्या गोयल ने बताया कि निवेश के नाम पर तीन करोड़ रुपये की ठगी करने के मामले में पुलिस की टीम जांच में जुटी है।

इसी क्रम में तेजपाल और रुपेंद्र के नामक दो जालसाजों के नाम सामने आए थे।
उन्होंने बताया कि पुलिस इन दोनों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पूछताछ में दोनों ने बदायूं निवासी 20 वर्षीय आमेंद्र शाक्य के बारे में जानकारी दी थी।
गोयल ने बताया कि शुक्रवार को आमेंद्र को उसके निवास स्थान से गिरफ्तार कर लिया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments