Friday, December 26, 2025
spot_img
Homeराष्ट्रीयNoida-Greater Noida और Yamuna Expressway पर अधिकतम गति सीमा 75 किलोमीटर प्रति...

Noida-Greater Noida और Yamuna Expressway पर अधिकतम गति सीमा 75 किलोमीटर प्रति घंटा निर्धारित

उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले की यातायात पुलिस ने सर्दियों में कोहरे के दौरान होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के उद्देश्य सेजिले की प्रमुख सड़कों और एक्सप्रेस-वे पर गति सीमा कम करने के संबंध में शनिवार को यातायात संबंधी परामर्श जारी किया।

परामर्श के अनुसार, संशोधित गति सीमा 15 दिसंबर 2025 से 15 फरवरी 2026 तक लागू रहेगी। यमुना एक्सप्रेस-वे पर हल्के वाहनों के लिए अधिकतम गति 75 किलोमीटर प्रति घंटा और भारी वाहनों के लिए 60 किलोमीटर प्रति घंटा निर्धारित की गई है।

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर हल्के मोटर वाहनों को अधिकतम 75 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चलने की अनुमति होगी, जबकि भारी मोटर वाहनों के लिए गति सीमा घटाकर 50 किलोमीटर प्रति घंटे कर दी गई है।

अधिकारियों के अनुसार इन दो महत्वपूर्ण एक्सप्रेस-वे पर हल्के वाहनों के लिए अधिकतम गति सीमा 100 किलोमीटर प्रति घंटा और भारी वाहनों के लिए 80 किलोमीटर प्रति घंटा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments