Friday, December 19, 2025
spot_img
Homeअंतरराष्ट्रीयNorth East को काटने का देखा था सपना, Greater Bangladesh का Map...

North East को काटने का देखा था सपना, Greater Bangladesh का Map बनाने वाले को किस ‘अज्ञात’ ने सरेआम ठोक दिया?

बांग्लादेश की सड़कों पर इस वक्त जो आग दिख रही है वो सिर्फ एक शख्स की मौत का गुस्सा नहीं बल्कि उस कट्टर सोच का विस्फोट है जो सालों से पनप रही थीइस आग के केंद्र में एक नाम शरीफ उस्मान हादी का है। वही हादी जो खुद को भारतीय वर्चस्व के खिलाफ क्रांति का चेहरा बताता था और जिसे ग्रेटर बांग्लादेश के पीछे की सोच कहा जाता था। उस्मान हादी कोई आम नेता नहीं था। वो 2024 में शेख हसीना के खिलाफ हुए आंदोलन से उभरा था और बहुत तेजी से कट्टरपंथी युवाओं का पोस्टर बॉय बन गया था। उसकी राजनीति का आधार था भारत विरोध, आवामी लीग से नफरत और सिस्टम को गिराने की खुली चुनौती। वो इकबाल मंच का प्रवक्ता था। एक ऐसा प्लेटफार्म जिसकी पहचान ही आक्रामक राष्ट्रवाद और एंटी इंडिया सोच से बनी।

इसे भी पढ़ें: Bangladesh Violence: बांग्लादेश में भारत के 4 राजनयिकों पर हमला, मोदी सरकार ने उठाया ये कदम!

हादी तब सबसे ज्यादा चर्चा में आया जब उसने कथित ग्रेटर बांग्लादेश का नक्शा सोशल मीडिया पर फैलाया। इस नक्शे में भारत के कुछ हिस्सों को बांग्लादेश का हिस्सा दिखाया गया था। यह सिर्फ एक उकसावे वाली तस्वीर नहीं थी बल्कि एक साफ संदेश था। सीमाओं को चुनौती देने वाली मानसिकता का। उसकी भाषा तीखी थी। उसके भाषण भड़काऊ थे और उसका टारगेट हमेशा भारत रहता था। 12 दिसंबर की रात जब ढाका के पलटन इलाके में उसे गोली मारी गई। उस पल से हालात बेकाबू होने लगे। इलाज के लिए सिंगापुर ले जाए जाने के बाद उसकी मौत ने आग में घी डालने का काम किया। दो दिनों से बांग्लादेश के कई शहरों में हिंसा फूट पड़ी। आगजनी, लूटपाट, मारपीट, कई तरह की घटनाएं सामने आने लगी और यहां तक कि चटगांव में भारतीय उच्च आयोग पर भी पत्थरबाजी हुई। भारत विरोधी नारे भी लगाए गए और आवामी लीग के कार्यकर्ताओं को खुलेआम जान से मारने की धमकियां भी दी गई।

इसे भी पढ़ें: Bangladesh में अचानक सड़कों पर उतरे हजारों प्रदर्शनकारी, शेख मुजीब का घर फूंक डाला

32 साल के हादी को ढाका के बिजोयनगर इलाके में चुनाव कैंपेन के दौरान मोटरसाइकिल पर सवार नकाबपोश हमलावरों ने सिर में गोली मार दी। 12 दिसंबर को उनपर यह हमला तब हुआ, जब कुछ ही देर पहले उन्होंने पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों को मिलाकर ‘ग्रेटर बांग्लादेश’ का एक विवादित फेसबुक मैप पोस्ट किया था, जिसके बाद लोग इस हमले को भारत से भी जोड़ रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: Bangladesh में हिंदू की हत्या, फिर शव पेड़ से बांधकर लगाई आग, मचा हंगामा

असल सवाल यह नहीं है कि उस्मान हादी को किसने मारा? असल सवाल यहां पर यह है कि क्या उसकी मौत को बहाना बनाकर बांग्लादेश में भारत विरोधी राजनीति को जानबूझकर हवा दी जा रही और क्या आने वाले चुनावों से पहले यह हिंसा एक सोझा समझा स्टंट है। बांग्लादेश में इस वक्त भयंकर बवाल है। लेकिन इस आग की लपटें सिर्फ सड़कों तक सीमित नहीं है। यह बांग्लादेश की राजनीति, उसकी स्थिरता और भारत बांग्लादेश के रिश्तों के लिए एक बड़ा खतरा बन चुकी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments