Thursday, June 5, 2025
spot_img
Homeराष्ट्रीयNortheast में बाढ़ से पुरा हाल, प्रधानमंत्री मोदी ने बाढ़ प्रभावित पूर्वोत्तर...

Northeast में बाढ़ से पुरा हाल, प्रधानमंत्री मोदी ने बाढ़ प्रभावित पूर्वोत्तर राज्यों को मदद का आश्वासन दिया

पूरे देश में इस वक्त मौसम करवट ले रहा है। कहीं बाढ़ से तबाही हो रही है तो कभी बारिश नहीं हो रही है लोग गर्मी से परेशान है। उत्तर भारत में अभी मानसून नहीं आया है लेकिन बाढ जैसी परिस्थितियां बन रही है। बाढ़ के कारण मणिपु, सिक्किम, असम जैसे राज्य काफी ज्यादा प्रभावित है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारी बारिश के बाद बाढ़ से जूझ रहे पूर्वोत्तर के राज्यों को हरसंभव मदद की पेशकश की है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पीएम मोदी ने असम और सिक्किम के मुख्यमंत्रियों हिमंत विश्व शर्मा और प्रेम सिंह तमांग तथा मणिपुर के राज्यपाल अजय भल्ला से बात कर स्थिति का जायजा लिया।
प्रधानमंत्री ने उन्हें केंद्र की ओर से हरसंभव मदद और समर्थन का आश्वासन दिया।
पूर्वोत्तर में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। पिछले कुछ दिनों में भारी बारिश के कारण आई बाढ़ और भूस्खलन के कारण मरने वालों की संख्या सोमवार को बढ़कर 36 हो गई, जबकि क्षेत्र के कई राज्यों में 5.5 लाख से अधिक लोग प्रभावित हैं।

इसे भी पढ़ें: पंजाब पुलिस ने तरनतारन में आईएसआई से जुड़े पाकिस्तानी ‘जासूस’ को गिरफ्तार किया


असम के मुख्यमंत्री ने फोन पर मोदी के साथ हुई बातचीत के दौरान उन्हें बताया कि असम और आसपास के राज्यों में लगातार बारिश के कारण बाढ़ आई है और इसके कारण लोग प्रभावित हुए हैं।
शर्मा ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘थोड़ी देर पहले माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने मुझे असम में मौजूदा बाढ़ की स्थिति के बारे में जानकारी लेने के लिए फोन किया।’’

मुख्यमंत्री ने उन्हें बताया कि असम और आसपास के राज्यों में लगातार बारिश के कारण बाढ़ आई है और इससे कई लोगों की जिंदगी प्रभावित हुई है।
उन्होंने प्रधानमंत्री को राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे राहत अभियान से भी अवगत कराया।
शर्मा ने कहा, ‘‘माननीय प्रधानमंत्री ने चिंता व्यक्त की और हमारे राहत एवं पुनर्वास प्रयासों के लिए केंद्र सरकार से पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया।’’

इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi NewsRoom: Pakistan बोला- China अगर Brahmaputra का पानी रोक दे तो India का क्या होगा? Himanta ने तथ्यों सहित दिया करारा जवाब


मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘असम के लोगों को प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और उनके अटूट समर्थन के लिए आभारी हूं।’’
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, राज्य में बाढ़ और भूस्खलन में अब तक 11 लोग मारे गए हैं, जबकि 20 से अधिक जिलों में 5.35 लाख से अधिक आबादी बाढ़ से प्रभावित हुए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments