Tuesday, August 26, 2025
spot_img
HomeखेलPM Modi ने युवाओं में भरा उत्साह, राष्ट्रीय खेल नीति से भारतीय...

PM Modi ने युवाओं में भरा उत्साह, राष्ट्रीय खेल नीति से भारतीय खेलों का विकास सुनिश्चित होगा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 79वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लालिले से राष्ट्र को संबोधित करते हुए खेलों को भारत के विकास सफर का अहम हिस्सा बताया। पीएम मोदी ने कहा कि, राष्ट्रीय खेल नीति से देश के दूर-दराज के स्कूलों से लेकर ओलंपिक स्तर तक खेलों का विका सुनिश्चित होगा। पीएम ने इस बदलाव को एक सकारात्मक संकेत बताते हुए कहा कि जब भारतीय परिवारों में खेलो की जगह बन रही है और माता-पिता बच्चों को खेलों में करियर बनाने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। 
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में आगे कहा कि, एक समय था जब खेलों को करियर के रूप में नहीं देखा जाता था और बच्चों को खेलने पर माता-पिता की डांट पड़ती थी। लेकि आज हालात बदल गए हैं और माता-पिता बच्चों की खेलों में रुचि देखकर खुश होते हैं। उन्होंने कहा कि ये बदलाव भारत के भविष्य के लिए शुभ संकते है। 
प्रधानमंत्री ने कहा कि,खेल विकास का अहम पहली है। हम ऐसा इकोसिस्टम तैयार करेंगे जिसमें कोचिंग, फिटनेस और बुनियादी ढांचे की सुविधा देश के कोने-कोने तक पहुंचे। उन्होंने ये भी स्पष्ट किया कि राष्ट्रीय खेल नीति को कई दशक बाद लागू किया गया है र ये बदलाव खेल प्रशासन में पारदर्शिता, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा, निष्पक्षता और नैतिक आचरण को बढ़ावा देगा। 
 
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि, खेलों को बढावा देने के लिये हमने कई दशक बाद राष्ट्रीय खेल नीति लाई है। इससे स्कूल से लेकर ओलंपिक स्तर तक खेलों का विकास सुनिश्चित होगा। उन्होंने कहा कि, हम ऐसा इकोसिस्टम तैयार करेंगे जो चाहे कोचिंग हो, फिटनेस या बुनियादी ढांचा। हम ऐसा इकोसिस्टम बनायेंगे कि देश के दूर दराज के कोनों तक खेलों का विकास हो। 
एनएसपी आने के कुछ सप्ताह बाद ही खेलमंत्री मनसुख मांडविया ने कई वर्षों से लंबित राष्ट्रीय खेल प्रशासन विधेयक भी संसद में पारित कराने पर जोर दिया और पारित कराया। यह विधेयक राष्ट्रीय खेल महासंघों के लिये एक सख्त नियामक ढांचे और सुपरिभाषित विवाद समाधान प्रणाली सुनिश्चित करता है। भारत को ओलंपिक में प्रदर्शन अभी तक औसत रहा है और तोक्यो ओलंपिक 2021 में एक स्वर्ण समेत सात पदक ही अब तक खेलों के इस महासमर में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। 
प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि फिटनेस खेल संस्कृति का अहम अंग है और दोहराया कि खाने में तेल का प्रयोग कम करके भारत को मोटापे से लड़ना है। उन्होंने कहा, जब मैं फिटनेस की बात करता हूं तो मैं मोटापे के बारे में भी बात करना चाहता हूं। यह देश में बड़ी समस्या है। ऐसा अनुमान है कि भविष्य में हर तीसरा व्यक्ति मोटापे का शिकार होगा। मोटापे के खिलाफ जंग जीतने के लिये हमें खाने में तेल का प्रयोग कम करना है। 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments