Friday, December 26, 2025
spot_img
Homeराष्ट्रीयPresident Murmu ने यहूदी पर्व Hanukkah की शुभकामनाएं दीं

President Murmu ने यहूदी पर्व Hanukkah की शुभकामनाएं दीं

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को लोगों को यहूदी पर्व हनुक्का की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने आशा जताई कि यह पर्व सभी के जीवन में प्रकाश, खुशी और शांति ले आए।
हनुक्का आठ दिनों का प्रकाश पर्व है, जो ईसा पूर्व दूसरी शताब्दी में सेल्यूसिड साम्राज्य के खिलाफ बगावत के दौरान यरूशलम में पवित्र मंदिर की पुनर्स्थापना की याद में मनाया जाता है।

मुर्मू ने ‘एक्स’ पर इजराइल के राष्ट्रपति इसहाक हर्जोग को टैग करते हुए पोस्ट किया, “हनुक्का की हार्दिक शुभकामनाएं राष्ट्रपति इसहाक हर्जोग। इजराइल और दुनियाभर में हनुक्का का जश्न मना रहे सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं। आशा है कि यह हनुक्का सभी के जीवन में प्रकाश, खुशी और शांति ले आए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments