Friday, February 7, 2025
spot_img
Homeराष्ट्रीयRose Day 2025: वैलेंटाइन वीक की आज से हो गई शुरुआत, कपल्स...

Rose Day 2025: वैलेंटाइन वीक की आज से हो गई शुरुआत, कपल्स के लिए रोज डे हमेशा से रहा है सबसे खास

मोहब्बत करने वालों के लिए सबसे लोकप्रिय वैलेंटाइन सप्ताह के पहले दिन रोज डे मनाते हैं। आज 7 फरवरी को इस वीक का पहला दिन रोज डे है, यानी गुलाब वाला दिन। हमेशा से गुलाब को अहसास जाहिर करने का प्रतीक मानते हैं। दरअसल किसी को कोई खास रंग का गुलाब देकर अपने दिल की बात इशारों में कही जा सकती है। हर रंग के गुलाब के अलग मायने होते हैं। कई तरह के गुलाबों से बाजार संज जाती है। अलग-अलग रंगों के गुलाब सिंगल्स के दिल में भी प्यार की आस जगाते हैं। लेकिन रोज डे केवल प्रेमी जोड़ों का दिन नहीं। इस दिन को हर कोई मना सकता है।
आज मनाया जा रहा रोज डे
पूरी दुनिया हर साल वैलेंटाइन सप्ताह 7 फरवरी से 14 फरवरी तक मनाया जाता है। रोज डे वैलेंटाइन सप्ताह के पहले दिन मनाते हैं, यानी 7 फरवरी को रोज डे होता है। इस दिन लोग अपने पार्टनर को, दोस्त को या किसी खास को गुलाब देकर अपनी भावनाएं व्यक्त करते हैं।
रोज डे मनाने का कारण
अक्सर गुलाब को प्रेम का प्रतीक माना जाता है। गुलाब के रंग भावनाओं की अभिव्यक्ति करते हैं। वैलेंटाइन सप्ताह अपने दिल की बात जाहिर करने का मौका देता है। इसलिए प्रेमी जोड़ों के लिए रोज डे खास होता है। वह अपने प्रिय को गुलाब देकर दिल में छिपे इश्क का इजहार इशारों में कर सकते हैं। अगर आप किसी से प्यार करते हैं तो उसे गुलाब दे सकते हैं। इसके अलावा अगर आप किसी से दोस्ती करना चाहते हैं, या किसी को बहुत सम्मान देते हैं, या अपने दुश्मन से गिले शिकवे मिटाकर हाथ मिलाना चाहते हैं तो भी खास रंग के गुलाब के फूल देकर इस दिन को सेलिब्रेट कर सकते हैं।
क्या है रोज डे का इतिहास ?
रोज डे को मनाने की एक खास कहानी है, जो मुगल काल से जुड़ी हुई है। मुगल बेगम नूरजहां को लाल गुलाब बहुत पसंद हुआ करते थे। उन्हें खुश करने के लिए जहांगीर रोजाना एक टन ताजे गुलाब के फूल नूरजहां के महल भिजवाते थे। उनकी प्रेम कहानी काफी प्रसिद्ध थी। एक कहानी महारानी विक्टोरिया के दौर की है। उस समय के लोग अपनी भावनाएं जताने के लिए गुलाब का फूल एक दूसरे को देते थे। इसी परंपरा के तहत वैलेंटाइन सप्ताह का एक दिन रोज डे के तौर पर मनाया जाता है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments