Friday, December 26, 2025
spot_img
Homeराष्ट्रीयRSS से जुड़े नवीन अरोड़ा की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में...

RSS से जुड़े नवीन अरोड़ा की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी

पंजाब के फिरोजपुर शहर में रविवार देर शाम एक युवक नवीन अरोड़ा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। नवीन अरोड़ा कथित तौर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़ा हुआ था।

घर लौटते समय हुआ हमला

घटना उस समय हुई जब मृतक नवीन अरोड़ा (उम्र 30 से 40 वर्ष के बीच) अपने घर लौट रहे थे। फिरोजपुर के एसएसपी भूपिंदर सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि दो अज्ञात व्यक्तियों ने उन्हें गोली मार दी और मौके से फरार हो गए।
एसएसपी भूपिंदर सिंह ने कहा, ‘नवीन को घर लौटते समय दो अनजान लोगों ने गोली मार दी। हम मामले की जांच कर रहे हैं और दोषियों को पकड़ने के लिए कई टीमें तैनात कर दी हैं। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही है। 3-4 एसएचओ और 2 डीएसपी इस मामले पर काम कर रहे हैं। दोषियों को कानून के मुताबिक सज़ा दी जाएगी।’
 

इसे भी पढ़ें: वर्ल्ड बैंक के ₹14,000 करोड़ से खरीदे वोट? प्रशांत किशोर की पार्टी का बड़ा आरोप, जांच की मांग की

परिवार ने मांगा इंसाफ

मृतक के रिश्तेदार अनिल कुमार ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए बताया कि नवीन का किसी से कोई झगड़ा नहीं था। अनिल कुमार ने कहा, ‘कल रात करीब 6 बजे, जब वह (नवीन अरोड़ा) अपने रास्ते जा रहा था, तो दो लोगों ने उसे गोली मार दी और भाग गए। उसका किसी से कोई झगड़ा नहीं था। वे लोग बिना कुछ कहे बस आए और उसे गोली मार दी… परिवार ने हमेशा सभी की मदद की है। पुलिस कल रात से हमारा साथ दे रही है और हमें भरोसा है कि वे हमें इंसाफ दिलाएंगे।’
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी है और हत्यारों की तलाश जारी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments