Friday, October 3, 2025
spot_img
Homeअंतरराष्ट्रीयSaudi Arab में हज पर जाने वालों के लिए लगेज स्टोरेज की...

Saudi Arab में हज पर जाने वालों के लिए लगेज स्टोरेज की सुविधा शुरू, एडवांस इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम से होगा लैस

सऊदी अरब में मक्का मस्जिद में हर वर्ष लाखों करोड़ों की संख्या में मुस्लिम लोग हज करने जाते है। हज जाने वाले लोग अपना सामान सुरक्षित रखने को लेकर काफी परेशान होते है। अब हज यात्रियों को अधिक परेशान होने की जरुरत नहीं है। मस्जिद में हज यात्रियों के लिए अब स्मार्ट लगेज स्टोरेज की व्यवस्था की गई है। हज यात्रियों के लिए इसकी खास सुविधा और व्यवस्था की गई है।
 
एडवांस्ड इलेक्ट्रॉनिक ट्रैकिंग सिस्टम से रखी जाएगी नजर
जानकारी के मुताबिक इस नई व्यवस्था के बारे में अधिकारियों ने भी बताया है। अधिकारियों का कहना है कि हज यात्रियों के लिए नई सुविधा की गई है। हज यात्रियों के लिए एडवांस इलेक्ट्रॉनिक ट्रैकिंग सिस्टम लागू किया गया है। तीर्थ यात्रियों के लिए एडवांस इलेक्ट्रॉनिक ट्रैकिंग सिस्टम लागू किया गया है जिससे उनके सामान पर नजर रखी जाएगी।
 
हज यात्रियों के लिए मस्जिद के मेन एंट्रेंस पर छह लगेज इकट्ठा करने की जगह बनाई गई है। इन जगहों पर तीर्थ यात्री सुरक्षित तरीके से अपना सामान रख सकते है। बाद में यहां से सामान भी कलेक्ट किया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मक्का लाइब्रेरी के पास ही गेट में 64 पर स्टोरेज की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
 
एडवांस इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम की मदद से ये सुविधा हज यात्रियों को मिलेगी। इससे सामान खोने की परेशानी नहीं होगी। जो हज यात्री यहां सामान रखेंगे उन्हें क्यूआर कोड स्कैन कर सामान वापस मिलेगा। सुविधा ऐसी की गई है कि यात्रियों को सामान वापस लेने में कोई परेशानी नहीं होगी।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments