Wednesday, February 5, 2025
spot_img
HomeखेलWomen Asian Champions Trophy 2024: भारत ने जापान को 2-0 से दी...

Women Asian Champions Trophy 2024: भारत ने जापान को 2-0 से दी पटखनी, अब फाइनल में चीन से भिड़ंत

मंगलवार को जापान को 2-0 से हराकर भारतीय महिला हॉकी टीम एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंच गई है। टीम इंडिया ने अपने अजेय अभियान को जारी रखा और सेमीफाइनल के आखिरी दौर में दो गोल करके फाइनल में अपनी जगह बना ली। अब भारत की भिड़ंत फाइनल में चीन से होगी। फिलहाल, पहले 45 मिनट में भारत और जापान दोनों ही गोल करने में असफल रहे थे। भारत को लगातार पेनल्टी कॉर्नर मिल रहे थे लेकिन वह उसे गोल में बदलने में असफल हो रही थी। इस दौरान भारत को 11 तो वहीं जापान को एक भी पेनल्टी कॉर्नर नहीं मिला। 

बता दें कि, भारत ने दूसरे हाफ में पहले ही सविता पूनिया को हटाकर बिच्चू देवी को गोलकीपिंग की जिम्मेदारी दी। वहीं पहले तीन क्वार्टर में कोई भी टीम गोल नहीं कर पाई थी। भारत के लिए नवनीत ने पेनल्टी स्ट्रोक पर गोल किया वहीं दूसरा गोल सुनेलिता और लालरेमसियामी ने किया। अब बुधवार को भारत फाइनल में चीन से भिड़ेगा। एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के पहले सेमीफाइनल में चीन ने मलेशिया को 3-1 से हराकर फाइनल में जगह बनाई है। 

हालांकि, ग्रुप राउंड में भारत और चीन का आमना-सामना हो चुका है। जहां भारत ने 3-0 से जीत अपने नाम की। चीन ओलंपिक की सिस्वर मेडलिस्ट टीम है तो भारत भी टूर्नामेंट का मौजूदा चैंपियन है।  

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments