Tuesday, March 18, 2025
spot_img
Homeअंतरराष्ट्रीयअब हमारी बारी है... BLA की CPEC को लेकर गारंटी, सुनकर पाकिस्तान...

अब हमारी बारी है… BLA की CPEC को लेकर गारंटी, सुनकर पाकिस्तान ही नहीं जिनपिंग के उड़ जाएंगे होश

पाकिस्तान से आजादी की जंग लड़ रही बलूच लिबरेशन आर्मी का एक ऐसा बयान वायरल हो रहा है जिसे सुनकर सभी के होश उड़ जाएंगे। बलूच लिबरेशन आर्मी की खुलेआम धमकी सामने आई है। ये धमकी सुन भारत को थोड़ा अच्छा भी लगेगा। बलूचों ने ऐसे ऐसे शब्द बोले हैं जो चीन और पाकिस्तान की नींद उड़ा देंगे। बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने चीन और पाकिस्तान को अंग्रेजी में धमकी दी है। ये धमकी अब वायरल हो रही है। बलूच विद्रोहियो ने ऐसी अंग्रेजी बोली है जो पढ़ा-लिखा पाकिस्तानी भी न बोल पाए। लेकिन आपको बता दें कि अंग्रेजी से महत्वपूर्ण ये है कि बोला क्या गया है। पाकिस्तान की तरफ से दावा किया जा रहा है कि उसने ट्रेन हाईजैक करने वाले बलूचों को मार दिया है। ट्रेन से बंधकों को रिहा करवा लिया है। लेकिन पाकिस्तान अभी तक ये नहीं बता रहा है कि उसके कितने सैनिक मारे गए हैं। बलूचों ने दावा किया है कि उसने पाकिस्तान के 100 से अधिक सैनिक मार दिए हैं। ट्रेन से बचकर आए बंधकों ने भी बयान दिया है कि उन्होंने 70-80 लाशें तो खुद देखी है। लेकिन पाकिस्तान ये मानने को तैयार नहीं है। इस बात की प्रबल संभावना है कि पाकिस्तान ये कभी जाहिर ही नहीं करेगा कि उसके कितने सैनिक मरे हैं। 

इसे भी पढ़ें: Pakistan की ये आपदा अखंड भारत के लिए अवसर, बलूचिस्तान पर नेहरू की गलती सुधारने का मोदी के पास सुनहरा मौका

पाकिस्तान या तो चुपचाप अपने सैनिकों को दफना देगा या उनके शवों को भी उठाने नहीं जाएगा। ये बुजदिली पाकिस्तान का इतिहास रहा है। कारगिल युद्ध के दौरान भी पाकिस्तान अपने सैनिकों के शवों को उठाने नहीं आया था। उस दौरान भी भारतीय सेना ने पाकिस्तानी सैनिकों का अंतिम संस्कार किया था। बहरहाल, बलूचों का एक बयान पूरी दुनिया में वायरल हो रहा है। वैसे तो ये बयान छोड़ा पुराना है। जिसमें बलूचों ने अपनी जमीन को बचाने के लिए बड़ा ऐलान करते नजर आ रे हैंष बलूचिस्तान सोना, ताबां, यूरेनियम जैसे कई पदार्थों से भरा पड़ा है। बलूचिस्तान की जमीन के नीचे 2 ट्रिलियन डॉलर का खजाना है जिसे पाकिस्तान और चीन लूटना चाहते हैं। इसी खजाने को बचाने के लिए बलूचों ने कहा है कि ये चीन और पाकिस्तान को सीधा और साफ मैसेज है कि वो बलूचिस्तान से तुरंत वापस चले जाए। 

इसे भी पढ़ें: हम तैयार खड़े हैं…PakistanTrain Hijack पर चीन ने क्या चेतावनी दे डाली है?

बलूच आर्मी ने वीडियो जारी करते हुए कहा हैकि हम एक बार फिर साफ कह रहे हैं कि ग्वादर और बाकी बलूचिस्तान बलूचों का है। अपनी जमीन और समुद्र की रक्षा करना हमारा कर्तव्य है। ये एक रेगुलर ऑपरेशन है जो चीन-पाकिस्तान और दूसरी विदेशी ताकतों से बलूच सागर की रक्षा के लिए शुरू किया गया है। चीन बिना हमारी मर्जी के यहां आया और हमारे दुश्मनों का साथ दिया। हमारे गांवों को खत्म करने में पाकिस्तानी सेना की मदद की। लेकिन अब हमारी बारी है। बलूच आर्मी तुम्हे गारंटी देती है कि सीपैक प्रोजक्ट बलूच जमीन पर बुरी तरह फेल होगा। आपको बता दें कि ये वीडियो साल 2019 में बलूच लिबरेशन आर्मी की तरफ से जारी किया गया था। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments