back to top
Wednesday, July 29, 2026
HomeUncategorizedदिल्ली में आप के कद्दावर विधायक के खिलाफ एफआईआर दर्ज, महिला को...

दिल्ली में आप के कद्दावर विधायक के खिलाफ एफआईआर दर्ज, महिला को फ्लाइंग किस देने का आरोप

Image 2025 02 05t094402.714

दिल्ली चुनाव 2025 : दिल्ली विधानसभा चुनाव के बीच आम आदमी पार्टी के एक विधायक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। विधायक दिनेश मोहनिया के खिलाफ एक महिला से छेड़छाड़ के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। आरोप है कि विधायक ने चुनाव प्रचार के दौरान एक महिला को फ्लाइंग किस दिया था। 

दिल्ली में आज मतदान 

घटना के वीडियो के आधार पर पुलिस ने महिला की शिकायत पर विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल इस मामले पर विधायक की ओर से कोई बयान नहीं आया है। दरअसल, दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों पर 5 फरवरी को मतदान हो रहा है। लेकिन इस बीच संगम विहार विधायक मोहनिया के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। 

मोहनिया एक सशक्त नेता हैं। 

संगम विहार दक्षिण दिल्ली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले 10 विधानसभा क्षेत्रों में से एक है। यहां से आम आदमी पार्टी के टिकट पर दिनेश मोहनिया ने हैट्रिक लगाई है। पार्टी ने चौथी बार मोहनिया पर दांव लगाया है। संगम विहार सीट पर भाजपा ने चंदन कुमार चौधरी और कांग्रेस ने हर्ष चौधरी को मैदान में उतारा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular