गाजियाबाद। उत्तराखंड भ्रातृ समिति, शालीमार गार्डन साहिबाबाद, गाजियाबाद द्वारा अध्यक्ष नरेश देवरानी के नेतृत्व में रविवार को प्रवासी उत्तराखंड परिषद के नवनियुक्त उपाध्यक्ष राज्य मंत्री ओम प्रकाश भट्ट के स्वागत एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन उत्सव भवन, गायत्री भवन, 80 फुटा रोड, शालीमार गार्डन साहिबाबाद में किया गया।

समारोह में समिति के अध्यक्ष नरेश देवरानी, पूर्व राज्य मंत्री रामप्रसाद शर्मा, बालकृष्ण भट्ट, धर्मानंद देवली, सुरेंद्र रावत, महेश मोलखी, नागेंद्र भंडारी, विजय जुगरान, चंद्र मोहन केमनी, प्रदीप देवली, सुमन सती, मुन्नी कांडपाल, शिप्रा शर्मा सोहन कठैत, सुनील मिश्रा, मित्रनंद डिमरी एवं अन्य पदाधिकारियों, सदस्यों एवं उत्तराखंड समाज के गणमान्य व्यक्तियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस अवसर पर राज्य मंत्री ओम प्रकाश भट्ट का पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मान एवं अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान ओम प्रकाश भट्ट ने उत्तराखंड समाज की एकता, संस्कृति एवं परंपराओं के संरक्षण तथा समाज के हित में किए जा रहे कार्यों के संबंध में अपने विचार साझा किए। उन्होंने उत्तराखंड भ्रातृ समिति द्वारा सामाजिक एवं सांस्कृतिक क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सराहना भी की।
समारोह को सफल बनाने में समिति के सभी पदाधिकारियों, सदस्यों एवं सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

उत्तराखंड भ्रातृ समिति की ओर से कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी पदाधिकारियों, सदस्यों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया। साथ ही समारोह में शामिल सभी अतिथियों एवं समाज के सदस्यों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया गया।


